मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | अधूरे कार्यो को आज पूरा कर सकते है | आज अपनी किसी आदत को बदलने की जरूरत महसूस होगी | व्यापारी जातको को आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है | पड़ोसी को किसी काम में आपकी मदद की जरूरत पड़ेगी, आप उनकी मदद करेंगे |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा | आय में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति से जुडी आपकी चिंता कम होगी | नौकरीपेशा जातको के अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी | परिवार के वरिष्ठ सदस्य की सलाह से लिया गया फैसला हितकारी साबित होगा | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी कार्य में जल्दबाजी करने की वजह से गड़बड़ी हो सकती है | शाम को परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीद सकते है | आज के दिन किसी भी तरह के विवाद से दूर रहे, बात बढ़ सकती है | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी | सामाजिक कार्यो में हिस्सा लेने वाले जातको को सम्मानित किया जा सकता है | परिवार संग अच्छा समय बिताएंगे | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी संग प्रेम बढ़ेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायी साबित होगा | आर्थिक दृष्टिकोण से दिन ठीक है, लेकिन बड़े लेनदेनों में सावधान रहे | परिवार में कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है, जो आपकी परेशानी की वजह बनेगी | शाम के समय अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज धार्मिक क्रियाकलापों में आपका दिन बीत सकता है | यदि धन निवेश की योजना बना रहे है, तो समय शुभ है | संतान आप से कोई समस्या शेयर कर सकती है | आपकी सेहत ठीक रहेगी | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की कोई बात विवाद की वजह बन सकती है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मध्यम रूप का रहेगा | व्यापारियों को आज लेनदेन से जुडी समस्या का सामना करना पड़ सकता है | घर में किसी के विवाह की योजना बन सकती है, जिससे ख़ुशी का माहौल रहेगा | शाम को लम्बे समय बाद मित्र से मुलाकात करके प्रसन्न महसूस करेंगे |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातको के काम को पहचान मिलेगी, जिससे वे प्रसन्न होंगे | राजनीति से जुड़े जातको की प्रसिद्धि में वृद्धि होगी | स्वास्थ्य को लेकर आज का दिन पक्ष में नहीं है | आज जीवनसाथी की वजह से बड़ा खर्चा होने वाला है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | यदि यात्रा करनी पड़े तो पूर्ण सावधानी बरते, सामान चोरी हो सकता है | ऑफिस में दिन सामान्य बीतेगा | आज संतान आपकी इच्छा के विरुद्ध कार्य कर सकती है, जिससे आपको निराशा होगी | आपका दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | अपने किसी रुके कार्य को करवाने में आपको ऊँगली टेढ़ी करनी पड़ेगी, ये कारगर सिद्ध होगा | सम्पत्ति के विक्रय को लेकर विचारमग्न रहेंगे | ससुराल पक्ष से आपके लिए कोई उपहार आ सकता है | दाम्पत्य जीवन प्रेममय रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ फलदायी साबित होगा | व्यापार को लेकर किसी से चल रही कड़वाहट आज दूर होगी | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन उम्मीद के मुकाबले कमजोर रहेगा | शाम को परिवार संग मंदिर के दर्शन कर सकते है | जीवनसाथी के लिए उपहार खरीद सकते है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | परिवार में किसी सदस्य से हल्की गहमागहमी हो सकती है | आर्थिक स्थिति को लेकर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे | नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ ख़ुशी देगा |