राशिफल 02 अप्रैल 2021: आज इन राशियों के लिए बन रहे है शुभ योग, जानिए अपनी राशि का हाल…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | किसी निजी काम में आपको जीवनसाथी से मदद मिलेगी | नौकरीपेशा जातक अपने गुस्से पर काबू रखे, ये कार्यो में अड़चन बन सकता है | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन सामान्य रहेगा | सेहत के मामले में शाम के समय कमजोरी हो सकती है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | सरकारी नौकरी करने वाले जातक आज काम में अधिक ध्यान दे | परिवार में कोई विवाद पैदा हो सकता है, आपका दखल जरुरी होगा | व्यापारी में तेजी देखने को मिलेगी, जो आपको ख़ुशी देगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातको के लिए शुभ योग बन रहे है, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है | आज के दिन किसी भी वाद विवाद में ना पड़े | लम्बे समय से सता रही चिंता आज दूर होने वाली है | जीवनसाथी के लिए उपहार खरीद सकते है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कार्यो में आप मनचाहे फल प्राप्त करने में सफल होंगे | व्यापारियों को आज निजी जीवन में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत महसूस होगी | संतान आपसे कोई बात शेयर कर सकती है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन खुशनुमा रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | सेहत ठीक रहेगी, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखे | विद्यार्थियों को पढाई से जुडी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है | पिताजी आपको किसी काम की जिम्मेदारी दे सकते है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा | व्यापारियों की मेहनत रंग लाएगी, लाभ होगा | आज के दिन दुसरो के मामलो में टांग ना अड़ाए, बेवजह परेशानी में पड़ सकते है | शाम के समय किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते है, जहाँ नए लोगो से मुलाकात आपका सामाजिक दायरा बढ़ाएगी |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | परिवार की कोई चिंता आपको सताएगी, इस बारे में जीवनसाथी से बात करेंगे | लम्बे समय से अटका हुआ धन प्राप्त होने वाला है | छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है, प्रतियोगिता में सफल होंगे | स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | व्यापारी नए लाभ कमाने के लिए योजनाए बनाएंगे | किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे, ये समाज में आपकी इज्जत बढ़ाएगा | सरकारी योजना का लाभ लेने में सफल होंगे, हालाँकि थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी | निजी जीवन अच्छा बीतेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका ठीक रहेगा | नौकिरपेशा जातक ऑफिस में कान और आंख खुले, विरोधी सक्रीय है | साझेदारी में नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन शुभ है | आज के दिन उधार लेनदेन से बचे | आज जीवनसाथी से आपको कई शिकायते सुनने को मिल सकती है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | विपरीत परिस्थिति में निर्णय लेने की आपकी क्षमता काम आएगी | नौकरीपेशा जातक कार्यो पर ध्यान दे, अधिकारी वर्ग से बहस हो सकती है | काम की व्यस्तता के बीच अपनी सेहत पर भी नजर रखे | दाम्पत्य जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | लोन संबंधी किसी कार्य को आज निपटा लेंगे | पार्ट टाइम काम की तलाश कर रहे जातको को आज सफलता मिलेगी | विद्यार्थियों को गुरुजनो का आशीर्वाद मिलेगा | लम्बे समय बाद शाम के समय जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा | व्यापारी जातक मनचाहा लाभ प्राप्त ना होने की वजह से निराश हो सकते है | आस पड़ोस का कोई शख्स आपसे मदद मांग सकता है | नौकरीपेशा जातक ऑफिस के बाद सहकर्मी संग समय बिताएंगे | प्रेम जीवन ठीक रहेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.