राशिफल 02 जून 2021: आज कर्क राशि में है मंगल, जानिए किस पर पड़ेगा क्या प्रभाव…

6
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कोई बात आपको परेशान करेगी, जिसके बारे में आप मित्र से बात करेंगे | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | नौकरी पेशा जातको के लिए दिन चुनौतीभरा साबित होगा | दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव के साथ आगे बढ़ेगा | सेहत ठीक रहेगी |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | अपने कामकाज में आपको मदद लेनी पड़ सकती है | व्यापारी जातको के लिए दिन लाभ लेकर आया है, कोई नयी डील कर सकते है | वैसे आज स्वास्थ्य के मामले में दिन कमजोर है, आपको ध्यान देना होगा | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन फलदायी रहेगा | अटका हुआ धन मिलने के आसार बन रहे है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | संतान आपसे किसी मामले में राय ले सकती है, आप इससे प्रसन्न होंगे | शाम का समय दोस्तों संग मौज मस्ती में बिताने का प्लान बन सकता है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज थोड़ी मेहनत में ही पुरे होंगे | वैसे आपको अपने खर्चो पर नियंत्रण रखने की जरूरत है | सामाजिक सेवा क्षेत्र से जुड़े जातको के लिए दिन ख़ास साबित होगा | व्यापारियों को आज अनुभवी से कोई टिप या सलाह मिल सकती है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आर्थिक स्थिति को लेकर आपकी चिंता कम होगी | परिवार में बिगड़ते संबंधो को सँवारने के लिए आज का दिन उत्तम है, आप प्रयास करे | नौकरीपेशा जातक अपने काम में सफल होंगे, जिससे बॉस भी तारीफ करेंगे | आपकी सेहत अच्छी रहेगी |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है, आपको कार्यो में सावधानी बरतनी होगी | आज वाणी में मधुरता बनाये रखे, तभी आप सफल होंगे | सेहत को लेकर दिन ठीक रहेगा | ससुराल पक्ष से आर्थिक लेनदेन से बचे, अन्यथा बाद में विवाद पैदा हो सकता है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज में मनचाहे फल के लिए आपको अभी और प्रयास करने होंगे | अधिकारी वर्ग से आपको आज लाभ होगा | घर में किसी की तबियत बिगड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन में छोटी छोटी बातो को दिल से ना लगाए, विवाद बढ़ सकता है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा, जिस वजह से प्रिय को समय नहीं दे पाएंगे | व्यापारियों के लिए दिन प्रभावी रहेगा, अच्छा फल मिलेगा | इस छात्र अपने करियर को लेकर किसी से सलाह ले सकते है | आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी, लेकिन खर्चो में कमी करने की जरूरत है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | लम्बे समय से जिस योजना पर काम कर रहे थे, उसे लागू करने का समय निकट है | पिताजी के सहयोग आज किसी कार्य को पूरा करेंगे | कोई मित्र आपको घर में आमंत्रित कर सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज किसी कार्य में आप उलझ सकते है, जो आपका बड़ा समय लेगा | विदेश रहने वाले रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने वाला है | घर में किसी विवाहयोग्य सदस्य के विवाह में आ रही अड़चन को दूर करने के प्रयास तेज करने की जरूरत है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | व्यापारियों को आज अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत महसूस होगी | धन निवेश को लेकर आप विशेषज्ञ से चर्चा करेंगे | सेहत के मामले में दिन शुभ है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी से किसी जरुरी मुद्दे पर बात कर सकते है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थोड़ा चुनौतियों भरा रहेगा, लेकिन आप इससे निकल जायेंगे | राजनीति से जुड़े जातको के लिए दिन शुभ साबित होगा | जीवनसाथी व्यवसाय में हाथ बंटाने की इच्छा जाहिर कर सकता है, आप प्रसन्न होंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published.