मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | नौकरीपेशा जातको को अच्छे लाभ मिलने वाले है | परिवार में शाम के समय किसी सदस्य से अनबन हो सकती है | आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | छात्र पढाई में मन लगाएंगे |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके लिए दिन उतार चढाव भरा रहेगा | आज किसी काम में हुयी देरी आपको परेशान कर सकती है, लेकिन काम हो जायेगा | आज किसी मित्र से मुलाकात करके आप अच्छा महसूस करेंगे | जीवनसाथी आपसे किसी मामले में राय जान सकता है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ है | इस राशि के व्यापारियों की कोई जरुरी डील पूरी होने वाली है, जिससे आप प्रसन्न दिखेंगे | दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा और प्रेम बढ़ेगा | आज किसी ख़ास शख्स की मदद आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होने वाला है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा है | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में अपनी बात रख पाएंगे | आपके विरोधी भी आपसे दूर ही रहेंगे | आप कोई नयी प्रॉपर्टी खरीद सकते है | आज किसी काम को करने में आप व्यस्त रहेंगे | दाम्पत्य जीवन में खुशियां रहेगी |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो
आज के दिन आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है | उल्टा सीधा भोजन आपकी सेहत बिगाड़ सकता है | ऑफिस में सहकर्मी आपसे अच्छे से पेश आएंगे | आज आपको उधार दिया धन मिलने वाला है | इससे आपकी आर्थिक स्थिति को सहारा मिलेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज परिवार के साथ वक़्त बिताने का मौका मिलेगा | किसी कार्य में आपको शानदार नतीजे मिलने वाले है | आपकी ख़ुशी आपके चहरे से झलकेगी | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन पिछले दिनों के मुकाबले अच्छा बीतेगा | आप अपने भविष्य को लेकर कोई ख़ास निर्णय ले सकते है | प्रेम जीवन में चल रही समस्या जल्द ही आपसी समझ से सुलझने वाली है | आपके परिवार का माहौल आपको संतुष्टि प्रदान करेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आप व्यर्थ की बातो को लेकर तनाव ले सकते है | ऑफीस में आप काम में सीनियर की मदद ले सकते है | किसी निजी काम की वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है, आप थकान महसूस करेंगे |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आप परिवार की सलाह से किसी धार्मिक आयोजन की रुपरेखा तैयार कर सकते है | आज के दिन आप किसी को धन उधार ना दे, आपको परेशानी हो सकती है | प्रेम जीवन जीने वाले जातको को अपने बारे में घरवालों से बात करने की जरूरत है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो
आपका दिन आज ठीकठाक बीतेगा | इस राशि के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिलने वाला है | आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, आप इस वजह से तनाव ले सकते है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज ऑफिस के किसी काम में आपका अनुभव बहुत काम आने वाला है | आमदनी के कुछ नए स्त्रोत मिलने से आप प्रसन्न महसूस करेंगे | इस राशि के विवाहित जातको के लिए आज का दिन शुभ है | समाज में आपके कार्यो के चलते आपका मान सम्मान बढ़ेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपको कोई बड़ी ख़ुशी मिलने वाली है, जिससे आपके घर में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा | कार्यक्षेत्र का बदला हुआ माहौल आपको रास आएगा | दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकता है | आप नौकरी बदलने का विचार कर सकते है |