राशिफल 10 जून 2021: आज लगेगा सूर्यग्रहण, जानिए आप पर पड़ेगा कैसा प्रभाव…

6
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | जिस वजह से आपको कार्यो को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी | व्यापारी जातक आज जोखिम उठाने से बचे | आर्थिक मामले में दिन शुभ रहेगा | परिवार के सदस्यों में प्रेम भावना बढ़ेगी, जिससे आप प्रसन्न होंगे |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | व्यापारियों की साझेदारों संग तकरार होने की सम्भावना है | आज माताजी के साथ जरुरी चीजों की खरीददारी कर सकते है | नौकरीपेशा जातको की अपने सीनियर से बहस हो सकती है, इस दौरान आप धैर्य से काम लेने की कोशिश करे |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज को लेकर मिले नतीजे आपकी ख़ुशी की वजह बनेंगे | परिवार के सदस्यों को आपसे किसी खास चीज की उम्मीद होगी | ससुराल पक्ष से आर्थिक लेनदेन से बचे, अन्यथा बाद में ये तनाव की वजह बनेगा | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | नौकरीपेशा जातक आलस्य महसूस करेंगे, जिस वजह से काम में मन नहीं लगेगा | अपनी कीमती वस्तुओं का खास ख्याल रखे, चोरी होने की सम्भावना है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम से परिपूर्ण रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | अपने कार्यो को समय पर निपटा लेंगे | घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर चर्चा या प्लानिंग हो सकती है | आज के दिन बाहर के खानपान से दूरी रखे, अन्यथा सेहत प्रभावित हो सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | अपने रुके हुए कार्यो को पूरा करने पर आपका ध्यान रहेगा | नौकरीपेशा जातको से उच्च अधिकारी प्रसन्न नजर आएंगे | आज किसी मित्र से लम्बे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे आप बेहद प्रसन्न होंगे | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा, जिस वजह से परिवार को समय नहीं दे पाएंगे | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन शुभ है, रुका हुए धन मिल सकता है | आज किसी मामले में आपको बुजुर्गो की सलाह की जरूरत पड़ेगी | जीवनसाथी अपने मन में दबी कोई इच्छा शेयर कर सकता है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन निश्चित परिणाम लेकर आया है | कोई परिचित आपके पास मदद की आस लेकर आएगा | आज कोई बड़ा खर्चा होने वाला है, आप तैयार रहे | विवाह योग्य जातको के लिए आज विवाह प्रस्ताव आएंगे | स्वास्थ्य को लेकर आज का दिन शुभ नहीं है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | व्यापारी जातक कुछ नई योजनाओ पर काम करेंगे | आज भाई या बहन किसी कार्य में आपसे मदद मांग सकता है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | दाम्पत्य जीवन में किसी वजह से वाद विवाद की स्थिति बन सकती है, इससे बचे |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | नौकरीपेशा जातको के मन में किसी चीज को लेकर निराशा आ सकती है | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन सामान्य है | आज के दिन धन निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की मदद अवश्य ले | आपके गृहस्थ जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज मन में कुछ नए विचार आएंगे, जिन्हे आप मित्र से शेयर कर सकते है | सामाजिक कार्यो से जुड़े जातको को आज सम्मानित किया जा सकता है | इस राशि के छात्रों को अपनी संगति बदलने की जरूरत है | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | ऑफिस में काम कम रहेगा, जिस वजह से जल्दी फ्री हो सकते है | व्यापारी जातक मनचाहा लाभ कमाने में असफल होंगे, आप निराश न हो स्थिति जल्द ही बदलेगी | घर में किसी सदस्य से चल रहे मनमुटाव को दूर करने के लिए समय शुभ है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.