राशिफल 10 सितम्बर 2021: आज गणेश चतुर्थी पर इन राशियों को होगा लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आप कार्यो में अधिक उत्साह दिखाने से बचे, अन्यथा परेशानी हो सकती है | घर में विवाह योग्य सदस्य के विवाह की चर्चा होगी | आर्थिक स्थिति को लेकर आपका दिन बढ़िया है, कहीं निवेश करने का प्लान बना सकते है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए आज का दिन शुभ है | संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न होंगे | वैसे आज उधार लेनदेन से दूरी रखे, कोई करीबी ही चुना लगा सकता है | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मध्यम रूप का रहेगा | संतान की शिक्षा से जुड़े किसी कार्य के चलते आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी | विद्यार्थी जातक आज व्यस्त रहेंगे | कामकाज को लेकर दिन सामान्य प्रतीत हो रहा है | स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा रहेगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी संग बहसबाजी होने की सम्भावना है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन निश्चित परिणाम लेकर आया है | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को अपने प्रयास तेज करने होंगे | व्यापारी जातको को आज अनुभवी से काम की सलाह मिलेगी | परिवार के सदस्य संग बहस हो सकती है, इस दौरान आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, अन्यथा रिश्ते प्रभावित हो सकते है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | अटका हुआ धन मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को संबल मिलेगा | इस राशि के विद्यार्थी जातको की मेहनत सफल होगी | अपनी वाणी में सौम्यता बनाये रखे | नौकरीपेशा जातको की तरक्की के आसार बन रहे है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम की बयार रहेगी |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है | किसी घरेलू काम में उलझ सकते है | नौकरीपेशा जातको को सीनियर से मदद लेनी पड़ेगी | उधार लेने की सोच रहे है, तो आपको आज आसानी से मिल जायेगा | आज जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे नाराजगी जाहिर कर सकता है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कोई बड़ी परेशानी दूर होगी, जिससे आप मानसिक शांति अनुभव करेंगे | आर्थिक स्थिति को लेकर पूर्व में किया गया निवेश लाभ करा सकता है | आज किसी परिचित से काम के सिलसिले में मुलाकात कर सकते है | आपके दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | व्यापारी जातक आज अपने विचार किसी से शेयर ना करे, अपने तक ही रखे तो बेहतर है | आर्थिक मामले में थोड़ी परेशानी हो सकती है | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन शुभ है | घर परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा, जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन उन्नति भरा रहेगा | जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे उसे समय पर पूरा करने में सफल होंगे | किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है | अटका हुआ सरकारी कार्य आज पूरा हो सकता है | जीवनसाथी संग किसी जरुरी मुद्दे पर बात कर सकते है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है | अपनी आमदनी में वृद्धि करने को लेकर आप स्त्रोत की तलाश में रहेंगे | बड़े भाई को किसी काम मे आपकी मदद की जरूरत होगी | स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा है | माताजी के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है, सतर्क रहे |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज को लेकर आपका दिन फलदायी साबित होगा | आज अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है | आज के दिन किसी को उधार धन ना दे तो बेहतर है, वापस मिलने में कठिनाई होगी | दाम्पत्य जीवन में चल रही तकरार आज दूर होगी |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन व्यस्त प्रतीत हो रहा है | इस व्यस्तता के बीच अपनी सेहत को लेकर भी सतर्क रहे | आज बॉस से किसी बात पर बहस हो सकती है | स्वास्थ्य के मामले में थकान महसूस करेंगे | विवाहित जातको के लिए दिन अच्छा है | इस राशि की महिलाये आज शॉपिंग के लिए जा सकती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.