राशिफल 11 जून 2021: आज मिथुन राशि में है चन्द्रमा, जानिए किसकी खुलेगी किस्मत…

6
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आवश्यक कार्य को लेकर की गयी यात्रा सफल होगी | दोस्तों संग गहमागहमी हो सकती है, इसे बढ़ने ना दे | सेहत को लेकर दिन शुभ रहेगा | रुका हुआ धन प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक स्थिति को संबल मिलेगा | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज को लेकर दिन चुनौतीभरा रहेगा, जिनसे आप निपट लेंगे | अपने ऊपर कुछ खर्चा कर सकते है | धन के निवेश को लेकर विचारमग्न रहेंगे | आज दाम्पत्य जीवन में किसी खास मसले पर चर्चा होगी | आपकी सेहत बढ़िया रहेगी |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मध्यम प्रकार का रहेगा | कुछ कार्यो में सफलता मिलेगी, लेकिन कोई आवश्यक कार्य अटक सकता है | आज किसी घरेलू काम की जिम्मेदारी मिलने की सम्भावना है | आज कोई बड़ा खर्चा आपका बजट बिगाड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन ठीकठाक रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातक जॉब बदलने का विचार कर सकते है | आज किसी मित्र से मुलाकात होगी, आपको उससे कोई बड़ी जानकारी मिल सकती है | प्रेम जीवन वाले जातको की प्रिय से फोन पर लम्बी बात होगी | आपकी सेहत बढ़िया रहेगी |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज किसी एक काम को लेकर आप बड़े व्यस्त रहेंगे, जिससे दूसरे काम अधूरे रहने की संभावना है | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा | परिवार का कोई सदस्य अपनी कोई परेशानी शेयर कर सकता है, आप उनकी मदद करेंगे |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज में मन लगेगा, लेकिन कोई बात मन में आपको परेशान करेगी | व्यापारी जातक नए काम को हाथ में लेने का विचार करेंगे | आज जीवनसाथी की तबियत बिगड़ने की संभावना है, इस वजह से आपके खर्चे भी बढ़ सकते है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि कामकाज को लेकर उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी | आज अपने मन की कोई बात मित्र से शेयर कर अच्छा महसूस करेंगे | नौकरीपेशा जातक आज किसी प्रकार की गलती की गुंजाईश ना छोड़े | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज कोई अटका या अधूरा काम पूरा होने वाला है, जिसकी ख़ुशी आपके चेहरे से झलकेगी | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रिय को समय ना दे पाने की वजह से बहस हो सकती है, आपको इस बारे में विचारने की जरूरत है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज के दिन अपने मन की बात किसी से शेयर ना करे, तो अच्छा है | नौकरीपेशा जातको को सीनियर से मदद लेनी पड़ेगी | घर परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा, आप प्रसन्न होंगे | संतान के विवाह को लेकर जीवनसाथी से बात कर सकते है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन फलदायी रहेगा | किसी निजी काम की वजह से लम्बी यात्रा करनी पड़ेगी, इस दौरान अपनी सुरक्षा का भी ख्याल रखे | आज आपके विरोधी सक्रिय है, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे | जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | सेहत में उतार चढ़ाव की संभावना है, इसे नजरअंदाज ना करे | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा | आर्थिक स्थिति के मामले में आज लाभ होने के योग बन रहे है | दाम्पत्य जीवन में रूठे जीवनसाथी को मनाने की कोशिश सफल होगी |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका कुछ मामलो में फलदायी होगा | व्यापारी कोई नई डील कर सकते है | नौकरीपेशा जातक अपने काम को लेकर तनाव में हो सकते है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी का साथ सुकून देगा | वाहन चलाते समय खास सावधानी बरते |

Leave a Reply

Your email address will not be published.