मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | आज किसी काम मे आपको आर्थिक मदद की जरूरत पड़ेगी, और मदद आपको समय पर मिल जाएगी | नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस में अधिक समय तक रुकना पड़ेगा | शाम के समय दोस्तों समय बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | इस राशि के विद्यार्थिओं को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है | नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे जातको को आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | अपने कामकाज को लेकर आप सतर्कता बरते किसी प्रकार का जोखिम उठाने से बचे | इस राशि के छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे | परिवार में किसी ख़ास मुद्दे पर चर्चा होगी | दाम्पत्य जीवन में हलके तनाव का सामना करना पड़ सकता है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापार में आपकी स्थिति ठीक रहेगी | किसी निजी जरूरत को पूरा करने के लिए आपको किसी से उधार धन लेना पड़ सकता है | आपके दाम्पत्य जीवन में अचानक उथल पुथल की स्थिति बन सकती है, आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे | आज आपको किसी मित्र से आमदनी के नए स्त्रोत के बारे में पता चल सकता है | परिवार का माहौल सुखद रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और आपसी समझ को बढ़ने से हर मुसीबत का हल निकलेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन कमजोर रह सकता है | अचानक से व्यर्थ के कामो में किये गए खर्चे आपको तनाव दे सकते है | आज परिवार में किसी सदस्य से मतभेद की वजह से बहस हो सकती है, आप धैर्य से काम ले | संतान को लेकर चिंतित रह सकते है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होने वाली है | आज कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय है, हालाँकि वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे | दाम्पत्य जीवन में जातको को परेशानी हो सकती है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ है | आपकी कोई भी मेहनत आज बेकार नहीं जाएगी | आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होने वाली है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे | आज परिवार के साथ बैठकर आप चर्चा करेंगे | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा, प्रेम बढ़ेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपके साथ कुछ अचानक से काम आने वाले है, जो आपकी आमदनी की वजह बनेंगे | शक करने की आदत आपके प्रेम जीवन को बर्बाद कर सकती है | ऑफिस में सहकर्मियों का साथ आपको मिलेगा, आपके कार्य समय पर पुरे हो जायेंगे |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो
आज आपका दिन अच्छा है, हालाँकि दोपहर के बाद आपकी चिंताए बढ़ सकती है | आप मन में किसी बात को लेकर परेशान हो सकते है | घर में किसी बुजुर्ग की तबियत बिगड़ने की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है | प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिनमान कमजोर है | नींद पूरी ना होने की वजह से काम में आपका मन नहीं लगेगा, आप आलस्य महसूस करेंगे | किसी चीज में खर्चे होने वाले है | पडोसी किसी मामले में आपकी राय जानने आ सकते है | आप आध्यात्म की ओर झुके रहेंगे |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | ऑफिस में आज किसी की चिकनी चुपड़ी बातो में ना आये | आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलने वाला है | दाम्पत्य जीवन में चल रही तनावपूर्ण स्थिति को दूर करने के लिए आपको पहल करने की जरूरत है |