राशिफल 12 जून 2020 : जानिए अपने राशिफल में आपकी किस्मत में क्या लिखा है और आज का दिन कैसा रहेगा

मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ है | कामकाज में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपसे कार्य समय पर पुरे हो जायेंगे | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | समाज में आपके कार्यो की वजह से आपका मान सम्मान बढ़ेगा | हालाँकि जो जातक प्रेम में है, उन्हें आज थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज आपकी कोई बड़ी चिंता दूर होने वाली है, जिस वजह से आप प्रसन्न होंगे | आप खान-पान का ध्यान रखे, सेहत बिगड़ सकती है | आज व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी | आज दाम्पत्य जीवन में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे, प्रेम बढ़ेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में अचानक काम का भार बढ़ सकता है | आध्यतम की ओर आप आकर्षित रहेंगे, कोई किताब पढ़ सकते है | आपका अटका हुआ धन आज प्राप्त होने वाला है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी | जीवनसाथी से सरप्राइज मिलने वाला है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आपका दिन उतार चढाव भरा रहेगा | भविष्य अचानक नए खर्चे सामने आने वाले है, आपको बचत करने की शुरुआत करने की जरूरत है | कोई करीबी अपनी बातो से आपका दिल दुख सकता है | जो जातक प्रेम में है, उनका दिन शुभ रहेगा | सेहत का भी ख्याल रखे |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज में मन लगेगा, जिस वजह आप अच्छे नतीजे प्राप्त करेंगे | विवाहित जातको को आज दाम्पत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है | पढाई में जुटे इस राशि के छात्रों को नयी बारीकियां जानने को मिलेगी, ये आपके काम आएगी |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज पिताजी किसी बात को लेकर गुस्सा कर सकते है, आपको सावधान रहने की जरूरत है | इस राशि के नौकरीपेशा जातको के ट्रांसफर के योग बन रहे है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी आपसे मन की बात शेयर करेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आप आज किसी दोस्त से मिलने उसके घर जा सकते है, आप अपनी सुरक्षा का ख्याल रखे | मित्र से कोई बात शेयर कर, हल्का महसूस करेंगे | कामकाज में मनचाहे नतीजे मिलेंगे | घर में किसी बीमार सदस्य की सेहत में सुधार आएगा, जिससे परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | आप परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीद सकते है | शाम को पिताजी किसी जरुरी बात को लेकर विचार विमर्श कर सकते है | कामकाज को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है | जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आप आज खुद के लिए कुछ खरीददारी कर सकते है | आपको योग करने की आदत डालनी चाहिए, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | निजी जिंदगी में अधिक व्यस्त रहना आपकी पेशेवर जिंदगी को नुकसान में डाल सकता है | जीवनसाथी किसी बात को लेकर रूठ सकता है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मेहनतभरा रहेगा | कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे | आज संतान की वजह से आपको कोई चिंता हो सकती है | जो जातक प्रेम में है, उनका जीवन रोमांस से भरा रहेगा | विवाहित जातको का जीवन अच्छा चलेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ है | आज कहीं से पैसा आने वाला है, जिससे आपको थोड़ी आर्थिक मदद मिलेगी | ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे | विवाहित जातको के जीवन में प्रेम रहेगा | हालाँकि आपको सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है, उतार चढ़ाव आ सकते है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | ऑफिस में काम के बोझ के कारण आपका मूड खराब रहेगा | आज आपका कोई पडोसी आपसे किसी मामले में राय लेने आ सकता  है | दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव परस्पर मित्र की मदद से दूर होने वाला है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.