मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | अपने काम को लेकर आज आश्वश्त रहेंगे, जिससे कार्य आसानी से पुरे हो जायेंगे | व्यापारियों के लिए दिन शुभ है, कोई डील हो सकती है | परिवार का माहौल किसी वजह से थोड़ा गर्म हो सकता है, जिसे आपको अपनी सूझबूझ से संभालना होगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा | विदेश में रह रहे जातको को आज परिवार से शुभ समाचार मिल सकता है | आज अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे | आज के दिन उधार लेनदेन ना करे तो ही बेहतर है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | अपने काम में आपको मित्र से मदद लेनी पड़ सकती है | आज परिवार में किसी जरुरी मुद्दे पर चर्चा होगी | अपने रुके हुए कामो को पूरा करने के लिए दिन शुभ है | ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है, परिवार का माहौल अच्छा रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा | व्यवसायियों को आज कुछ बड़े निर्णय लेने पड़ेंगे | नौकरीपेशा जातको के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा | अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर आप थोड़े विचारमग्न रहेंगे | शाम के समय जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन शुभ है, आपको फायदा हो सकता है | घर परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | अपने रुके हुए कामो को पूरा करने के लिए आज का दिन शुभ है | संतान से संबंधित मिला शुभ समाचार ख़ुशी की वजह बनेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन निश्चित परिणाम लेकर आया है | नौकरीपेशा जातको पर काम का भार अधिक रहेगा | भाई या बहन आपसे कोई मदद मांग सकते है | आपके स्वास्थ्य में आज गिरावट आ सकती है, इसीलिए सतर्क रहे | आपका दाम्पत्य जीवन में अब कुशल मंगल रहेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा | आज आपको किसी घरेलू काम की जिम्मेदारी मिल सकती है | नौकरीपेशा जातक आज सावधान रहे, बॉस से डांट पड़ने की सम्भावना है | माताजी किसी धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकती है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज समाज के कुछ प्रतिष्ठित लोगो से आपकी मुलाकात होगी, जिससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा | आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी | राजनीति से जुड़े जातको के लिए आज का दिन शुभ रहेगा | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन थोड़े उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | परिवार में किसी बात को लेकर गहमागहमी हो सकती है | नौकरीपेशा जातक काम में ध्यान दे, सीनियर की आप पर नजर रहेगी | शाम को दोस्तों संग मुलाकात करके अच्छा महसूस करेंगे, उनसे मन की बात करेंगे |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन शुभ है, उनके रिश्ते में नई ऊर्जा का संचार होगा | रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे जातको को अभी इन्तजार करना होगा | परिवार में बीमार चल रहे शख्स की सेहत में सुधार आएगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन पिछले दिनों के मुकाबले अच्छा रहेगा | आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | आज किसी आवश्यक कार्य से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | आपकी आर्थिक स्थिति में शुभ बदलाव आने वाला है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापारियों के लिए दिन शुभ है, साझेदारों संग तालमेल बढ़ेगा | आज किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिस वजह से शाम को थकान हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग व सामंझस्य बढ़ेगा | आपकी सेहत अच्छी रहेगी |