राशिफल 14 अगस्त 2021: आज इन राशियों पर है शनिदेव की नजर, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपका कोई जरुरी काम किसी दोस्त की मदद से पूरा होने वाला है | परिवार के किसी सदस्य के साथ आज अनबन होने की सम्भावना है | आपको धैर्य के साथ काम लेना चाहिए | आज अपने जीवन साथी से मन की कोई बात शेयर कर सकते है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके लिए दिन उतार चढाव भरा रहेगा | ऑफिस में आपकी काबिलियत के चलते आप पर किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आ सकती है | आज आपका कोई मित्र आपसे किसी बात पर नाराज हो सकता है | विदेश जाने की दिशा में प्रयास कर रहेहे जातको के प्रयास सफल होने वाले है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | किसी जरुरी काम को पूरा करने से आप प्रसन्नता महसूस करेंगे | नौकरीपेशा जातको को तरक्की मिलने वाली है | आपकी सेहत बिगड़ सकती है | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा, जीवनसाथी के साथ आपकी निकटता बढ़ेगी |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपका कामकाज में मन लगेगा, जिससे आपकी मेहनत भी रंग लाएगी | अपने कार्यक्षेत्र में आप नयी योजनाए लागू कर सकते है | परिवार के साथ आप अच्छा वक़्त बीता सकेंगे | जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा | आमदनी में वृद्धि होने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा | व्यापार में आपको अच्छे फल मिलने वाले है | प्रेम जीवन जीने वाले जातको को आज सावधान रहना चाहिए, स्थितियां बिगड़ सकती है| आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है, सावधानी बरते |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपके लिए दिन कमजोर रहने वाला है | सेहत को लेकर आप कमजोरी और आलस्य महसूस कर सकते है | किसी को उधार दिया धन मिलने में आपको परेशानी हो सकती है | आपके परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, हालाँकि दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी काम में आपका मित्र आपसे सलाह ले सकता है | परिवार में चल रहा कोई विवाद आप अपनी सूझबूझ से सुलझाने में सक्षम होंगे | आपके वेतनमान और पद में वृद्धि होने के आसार बढ़ रहे है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कुछ मामलो में कमजोर रह सकता है | किसी काम को लेकर आपकी मेहनत बेकार जा सकती है, नतीजों से आप निराश हो सकते है | चिंता ना करे जल्द ही स्थिति काबू में आने वाली है | परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | अपने परिवार को आप अच्छा समय दे पाएंगे | आज कुछ घरेलू खर्चे होने वाले है | आप आज वाहन खरीदने के बारे में सोच सकते है | आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा | उधार लेनदेन में विशेष सावधानी बरते |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आप बेवजह की चिंता में पड़ने से बचे | ऑफिस में आप पर नए काम की जिम्मेदारी आने वाली है, जिसे आप आसानी से पूरा कर सकेंगे | लवमेट आज अच्छा समय बीता पाएंगे | आपकी विदेश जाने की इच्छा जल्द ही पूरी होने वाली है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ है | घर में मेहमान आने वाले है, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | काम के सिलसिले में आपके प्रयास रंग लाने वाले है, लेकिन आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी | दाम्पत्य जीवन में ख़ुशी और प्रेम में वृद्धि होगी |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कुछ कामो में आपको पिताजी से मदद मिलने वाली है | ये आपके और पिताजी के संबंधो को मजबूत करेगा | कारोबार के सिलसिले में बाहर जाने के योग बनने वाले है | किसी बड़े निर्णय में जीवनसाथी को शामिल करे, ये प्रेम बढ़ाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.