मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आमदनी में आज बढ़ोतरी देखने को मिलेगी | मानसिक रूप से आज मजबूत रहेंगे | पहले से चली आ रही कोई समस्या समाप्त होने वाली है | धार्मिक कामो से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी | दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके लिए दिन मिलजुले स्वभाव का रहेगा | बढ़ते खर्चे आपकी चिंता की वजह बनेंगे तो आमदनी में वृद्धि चिंता दूर करेगी | किसी दोस्त से बिगड़े रिश्ते सुलझाने के लिए आप कदम उठा सकते है | दाम्पत्य जीवन में कोई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपके लिए दिन अच्छा है | भाग्य का साथ मिलने से आपको थोड़ा बहुत धनलाभ भी हो सकता है | लवमेट को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है | नौकरीपेशा जातक जल्द ही तरक्की प्राप्त करेंगे | आप परिवार के साथ अच्छा समय बीता सकेंगे |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आपका दिन ठीक रहेगा | काम के प्रति आपका उत्साह देखकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते है | किसी चीज को लेकर बढ़ते खर्चे परेशानी की वजह बन सकते है, हालाँकि आप इससे छुटकारा पा लेंगे | आपके दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है, सावधान रहे |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | नौकरीपेशा जातको का स्थानांतरण होने की सम्भावना है | आज आप कई सुख सुविधाओं का आंनद ले पाएंगे | व्यापार में वृद्धि आपको ख़ुशी देगी | आज आपका झुकाव धार्मिक कामो की ओर अधिक रहेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपको उतार चढाव का सामना करना पड़ेगा | दाम्पत्य जीवन में बढ़ रहे तनाव की वजह से किसी काम में आपका मन नहीं लगेगा | किसी दोस्त से मुलाकात करे, अच्छा महसूस करेंगे | आज किसी अनजान की मदद करके आप अच्छा महसूस करेंगे |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज आपका कोई दोस्त आपके किसी काम में आने वाला है | ऑफिस में काम की नयी जिम्मेदारी आने वाली है, जिसे आप आसानी से निभा पाएंगे | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे, रोमांस के अवसर बढ़ेंगे | परिवार में सुख शांति रहेगी |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना चाहिए | ऑफिस के किसी काम में अड़चन पैदा कर सकते है | आज किसी भी प्रकार के उधार लेनदेन में सावधान रहे | परिवार में किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है | दोस्त के रूप में छिपे दुश्मन आज सामने आने वाले है | काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे, हालाँकि आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | जीवनसाथी से आज कोई राज की बात शेयर कर सकते है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो
आज दिन उतार चढाव भरा रहेगा | आज आपको अपने व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए, बात बात पर गुस्सा करने की आदत से कोई करीबी आपसे नाराज हो सकता है | कारोबारियों को आज अच्छे लाभ मिलने वाले है | परिवार में सुख शांति बनी रहेगी |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | आप अपनी मेहनत पर ध्यान दे, सफलता अवश्य मिलेगी | परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है | छात्र पढाई में ध्यान लगा सकेंगे | दाम्पत्य जीवन में आपको आपसी समझ को बढ़ाना चाहिए |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपको जीवन के कुछ अनुभव मिलने वाले है | आज संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार मिलेगा | ऑफिस में काम के प्रति आलस महसूस कर सकते है | लवमेट एक दूसरे को कोई उपहार दे सकते है | घर के बुजुर्गो की सलाह पर ध्यान दे तो बेहतर है |