राशिफल 15 अप्रैल 2021: आज इन 04 राशि वालों की इनकम और लाभ में होगी वृद्धि…

6
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज को लेकर सफलता मिलेगी, हालाँकि शत्रु भी सक्रिय रहेंगे | व्यापारियों को आज परिचित के माध्यम से लाभ हो सकता है | शाम का समय बच्चो संग मौज मस्ती में बीता सकते है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आमदनी में वृद्धि के आपके प्रयास सफल होंगे, जिससे आप प्रसन्न होंगे | व्यापारियों को अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है | कार्यक्षेत्र में आपके व्यवहार की तारीफ होगी | नयी सम्पति खरीदने से पहले, संबंधित दस्तावेजों को ध्यान दे पढ़ ले |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | नौकरीपेशा जातको को कामकाज को लेकर तनाव रहेगा, लेकिन जल्द ही दूर हो जायेगा | व्यापारी जातक आज बड़े जोखिम उठाने से बचे | निजी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कई दिनों से अटका काम पूरा हो सकता है, जिस वजह से राहत महसूस करेंगे | सुख सुविधा की चीजों पर बड़ा खर्चा कर सकते है | परिवार के सदस्यों से वैचारिक मतभेद पैदा हो सकते है | आपके दाम्पत्य जीवन में सब कुशल मंगल रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी समस्या को दूर करने में आज आपका अनुभव काम आने वाला है | छात्रों की व्यवहारिक सोच में उन्नति होगी | धन निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह ले तो बेहतर है | दाम्पत्य जीवन में चल रही तनावपूर्ण स्थिति से आज मुक्ति मिलेगी |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन कुछ बदलाव लिए है | सरकारी नौकरीपेशा जातको के लिए दिन भारी साबित हो सकता है | सुख साधनो का पूर्ण उपयोग करेंगे | आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है | व्यापारियों को आज कर्ज लेना पड़ सकता है | विवाहितो के लिए दिन बढ़िया रहेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | राजनीति से जुड़े जातको का प्रभाव बढ़ेगा | गुरुजनो की मदद से विद्यार्थियों की समस्या का समाधान होगा | शाम के समय किसी रिश्तेदार से लम्बे समय बाद मुलाकात होने वाली है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा | आज आपको किसी से काम की सलाह मिलेगी, जिस पर विचार करेंगे | धन की कमी की वजह से अपनी किसी इच्छा को मारना पड़ेगा | नौकरीपेशा जातको की तरक्की होगी, ये भी ध्यान रखे कि आपका कार्यभार भी बढ़ रहा है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | लम्बे समय पहले उधार दिया धन आज मिलने के आसार बन रहे है | कामकाज को लेकर मनचाहे परिणाम मिलेंगे | पिताजी से किसी काम की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते है | स्वास्थ्य उत्तम रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन शुभ संकेत दे रहा है | परिवार के संग समय बिताकर मानसिक शांति महसूस करेंगे | सामाजिक कार्यो से आपकी दूरी रहेगी, लेकिन मान सम्मान मिल सकता है | प्रेम जीवन वाले जातक अपने गुस्से पर काबू रखे, अन्यथा संबंध बिगड़ सकते है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | अपने खर्चो पर आपको लगाम कसनी होगी, अन्यथा जल्द ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा | मामा पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है | दाम्पत्य जीवन में कोई ऐसी बात कहने से बचे, जो विवाद का कारण बन सकती है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायी साबित होगा | नींद पूरी न होने की वजह से ऑफिस में आलस्य का भाव रहेगा | माताजी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की इच्छा जता सकती है | आज जोश में आकर कोई निर्णय ना ले, अन्यथा भविष्य में दिक्क्त आ सकती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.