मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छे परिणाम लेकर आया है | कामकाज को लेकर स्थिति निश्चिंतता वाली बनी रहेगी | अपने घरेलू खर्चो पर ध्यान दे तो बेहतर है | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में कार्यो में सावधानी बरतनी होगी | विवाहित जातको के लिए आज का दिन खुशनुमा बीतेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | संतान आपसे अपने भविष्य को लेकर कुछ बात कर सकती है | निजी कार्य को लेकर की गयी यात्रा फलदायी साबित होगी | कोई मेहमान आ सकता है, जिस वजह से पूरा परिवार आवभगत में लगा रहेगा | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि आपके शत्रु सक्रिय है, वे आपको नुकसान पहुंचा सकते है | आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन खर्चो पर नियंत्रण आवश्यक होगा | घर में माताजी से किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | अपने अधूरे कार्यो को पूरा करने पर आपका ध्यान रहेगा | आज सामाजिक कार्य में अपना सहयोग दे सकते है | शाम के समय हल्की थकान हो सकती है | अपने जीवनसाथी की भावनाओ और आवश्यक्ताओ पर ध्यान दे, रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर साबित होगा | कोई शख्स सिरदर्द साबित हो सकता है, जिस वजह से आपको परेशानी होगी | नौकरीपेशा जातको को सहकर्मी से मदद की जरूरत पड़ेगी | आज भावनाओ में बहकर कोई निर्णय ना ले | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलजुला रहेगा | परिवार में किसी चीज को लेकर बड़ी बहस हो सकती है | सरकारी नौकरीपेशा जातको के लिए दिन शुभ है | शाम के समय दोस्तों संग मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा | आज के दिन ससुराल पक्ष से उधार धन का लेनदेन ना करे |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | छात्रों को अपने भविष्य और फैसलों को लेकर अधिक जागरूक रहना होगा | कामकाज में एक थोड़ी मुश्किल होगी, लेकिन ये सफलता की वजह बनेगी | संतान के विवाह को लेकर आ रहे प्रस्ताव पर बातचीत पूरी हो सकती है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा | कोई विवाद अचानक सामने आ सकता है, जिससे बड़ा वक्त जाया होगा | किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरते | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | अपनी वाणी और व्यवहार से आप सबको संतुष्ट करने में सफल होंगे | किसी सरकारी काम को लेकर आज खूब भागदौड़ करनी पड़ेगी | मामा पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है | जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन खुशहाली लेकर आया है | शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है | पिताजी से कोई सीख मिलने वाली है, गाँठ बाँध ले तो बेहतर है | जीवनसाथी व्यवसाय में हाथ बंटाने की इच्छा जता सकता है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापारियों के लिए दिन थका देने वाला साबित होगा | आज कीमती वस्तुओ को ध्यान से रखे, खोने की सम्भावना है | जीवनसाथी से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे आप किसी कार्य की योजना बना सकते है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन फलदायक रहेगा | कला के क्षेत्र से जुड़े जातको के लिए दिन खास साबित होगा | आमदनी में वृद्धि होने की सम्भावना है, आप प्रयास करते रहे | काम की अधिक व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, जिस वजह से जीवनसाथी नाराज हो सकता है |