राशिफल 18 जुलाई 2021: आज बना साध्य योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातको का दिन थका देने वाला साबित होगा, लेकिन ये सफलता दिलाएगा | आर्थिक स्थिति को लेकर शुभ समाचार मिल सकता है | शाम के समय जीवनसाथी संग घूमने जा सकते है | परिवार में बुजुर्ग सदस्य की कही बात का बुरा ना माने |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | अपने लिए आप कुछ खरीददारी कर सकते है | स्वास्थ्य को लेकर किसी भी संकेत को नजरअंदाज ना करे | व्यापारी जातको को अपनी कार्यशैली में परिवर्तन करने की जरूरत महसूस होगी | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि कोई शुभ समाचार इस दिन को खास बना सकता है | दाम्पत्य जीवन में चल रही परेशानी आज दूर होगी | आज घर के काम के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है | छात्रों को गुरुजनो की मदद मिलेगी |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ प्रतीत हो रहा है | कारोबार में तेजी आपके माथे की शिकन को दूर करेगी | परिवार के किसी सदस्य को आपकी जरूरत पड़ने वाली है | घर में धार्मिक आयोजन को लेकर योजना बन सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में सब बढ़िया रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातको को आज उच्च अधिकारीयों से शाबाशी और तारीफ मिलेगी | शाम को माता पिता संग समय बिताएंगे | कोई जरुरी काम जरा सी चूक के चलते बिगड़ सकता है, आपको सावधान रहना होगा | आपकी सेहत ठीक रहेगी |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है | राजनीति से जुड़े जातक आज विवादों से दूर रहे | घर में पिता जी मतभेद हो सकते है, स्थिति को बिगड़ने ना दे | दाम्पत्य जीवन में स्थिति ठीकठाक रहेगी |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन काफी शांत रहेगा | भागदौड़ भरी जीवनशैली में ठहराव आपको रास आएगा | परिवार के किसी सदस्य आपसे शिकायत हो सकती है | अपने लिए कोई इलेक्ट्रिक वस्तु खरीदने का मन बना सकते है | कोई सरकारी कार्य अधिकारीयों की मदद से पूरा होगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | इस राशि के छात्रों को मनचाहे कोर्स में दाखिला मिल सकता है | व्यापारी जातको के लिए दिन लाभ देने वाला साबित होगा | विवाह योग्य जातको के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते है, जिस वजह से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन कमजोर रहेगा | अच्छा होगा ऐसे कामो की जिम्मेदारी ना ले, जिनकी पूरा होने को लेकर संशय है | शाम को किसी सामाजिक कार्यक्रम मे हिस्सा ले सकते है | किसी पर गुस्सा करना आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है, ऐसी स्थिति पैदा ना होने दे |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि आज ना चाहते हुए भी किसी अप्रिय शख्स से मदद लेनी पड़ सकती है | साझेदारी में व्यापार शुरू करने की सोच रहे जातक कुछ योजनाए बना सकते है | परिवार का माहौल सुखद रहेगा | आपके दाम्पत्य जीवन में भी प्रेम रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा | कोई कार्य योजना को लागु करने में देरी आपको परेशान कर सकती है | किसी को उधार दिया धन मिल सकता है, हालाँकि आपको थोड़े प्रयास करने होंगे | शाम को मित्र संग समय बिताएंगे, पुरानी यादे तजा करेंगे |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायी साबित होगा | नौकरीपेशा जातको की ऑफिस में किसी से बहस हो सकती है, हालाँकि जल्द ही मामला शांत हो जायेगा | बच्चो के लिए कुछ खरीददारी कर सकते है | कोई शारीरिक रोग परेशान कर सकता है, डॉक्टर से परामर्श ले |

Leave a Reply

Your email address will not be published.