राशिफल 18 मई 2021: जानिये किसे मिलेगा सफलता, कौन रहेगा खाली हाथ, जानिए अपना राशिफल…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | कामकाज में मन लगेगा, जिस वजह से कार्य समय पर पुरे कर लेंगे | आमदनी के स्त्रोत में वृद्धि करने के लिए आप नए स्त्रोतों की तलाश में रहेंगे | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा | शाम को परिजनों के लिए कुछ खरीददारी सकते है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | परिवार का कोई सदस्य आपसे मदद मांग सकता है | आज किसी भी आवश्यक कार्य को कल पर ना टाले, अन्यथा बाद में परेशानी होगी | आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रहने की सम्भावना है | आपका दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज किसी घरेलू काम में उलझ सकते है, जिस वजह से भागदौड़ करनी पड़ेगी | नौकरीपेशा जातको के लिए का दिन शुभ है | आज जीवनसाथी किसी चीज की मांग सकता है, जिसे लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिश्रित अवस्था का प्रतीत हो रहा है | रोजगार की तलाश कर रहे जातको की मेहनत आज रंग लाएगी | सामाजिक कार्यो में आपकी भागीदारी बढ़ेगी | परिवार में किसी सदस्य से मतभेद होने की सम्भावना है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी से कुछ जरुरी बाते होगी |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | लम्बे समय से चल रही किसी परेशानी से आज छुटकारा मिलेगा, जिससे आप राहत महसूस करेंगे | ऑफिस में उच्च अधिकारीयों संग आपके रिश्ते अच्छे होंगे | माता पिता किसी धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकते है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापारियों को आज मनचाहा लाभ कमाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी | आज आपका कोई सरकारी काम अटक सकता है, आपको सावधान रहना होगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी से आर्थिक स्थिति को लेकर जरूरी बाते होगी |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन आनंददायक रहेगा | घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है | कार्यक्षेत्र में किये गए बदलाव आपको लाभ दिलाएंगे | स्वास्थ्य के प्रति थोड़े सतर्क रहे, तो बेहतर है | शाम का समय मित्रो संग मौज मस्ती में बीतेगा, आप प्रसन्न होंगे |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | परिवार के सदस्यों का व्यवहार आपके स्वभाव पर निर्भर करेगा | कहीं रुका हुआ धन आपको मिल सकता है, बस आपको थोड़े प्रयास करने होंगे | आज व्यवसाय में उन्नति देखने को मिलेगी, जो आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज कार्य के चलते दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है | आज पड़ोसी की वजह से मूड बिगड़ सकता है, अच्छा होगा आप उन पर ज्यादा ध्यान न दे | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन प्रेममय बीतेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | जीवनसाथी की धर्म कर्म में रूचि आपको भी धार्मिक कार्यो की ओर आकर्षित करेगी | आज कोई सहकर्मी आपसे धन मांग सकता है, आप उनकी मदद करेंगे | घर में विवाहयोग्य जातक के विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | ऑफिस में अपने  कान और आंख खुले रखे, क्योंकि आपके विरोधी सक्रीय है | व्यापारियों की मेहनत आज रंग लाती दिख रही है | परिवार के किसी सदस्य से मतभेद होने की सम्भावना है, आप बात को बढ़ने ना दे |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातको की तरक्की होने की सम्भावना बन रही है | शाम के समय कोई मित्र बर्थडे पार्टी के लिए आमंत्रित कर सकता है | आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी | विवाहित जातको को संतान सुख की प्राप्ति होने वाली है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.