राशिफल 19 अगस्त 2020: आज इन राशियों पर मेहरबान है सितारे, जानिए अपनी राशि का हाल…

6
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा | कामकाज में मन लगाने की आप कोशिश करेंगे, आज कुछ पुराने कामो पर भी ध्यान देंगे | मानसिक तनाव से ग्रसित लोगो को आज शांति का अनुभव होगा | विवाहित जातक जीवनसाथी को कुछ उपहार देने का प्लान बना सकते है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायी साबित हो सकता है | आज अपनी तेज बुद्धि का परिचय देंगे, ऑफिस में लोग आपकी तारीफ करेंगे | अपने किसी शौक से आपको आमदनी होने की सम्भावना बन रही है | जो जातक प्रेम जीवन में है, उनके लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आअज आपका दिन बढ़िया रहेगा | अपने किसी काम में आपको आज जीवनसाथी की मदद मिलने वाली है | अपनी जीवनशैली में आपको व्यायाम की आदत विकसित करने की जरूरत है | प्रेम जीवन वाले जातको को रिश्ते में तनाव का सामना करना पड़ सकता है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | इस राशि के छात्र पढाई में मन लगाने में सफल होंगे | आज किसी मामले में आप भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते है | ऑफिस में आज दिन अच्छा बीतेगा | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा | स्वास्थ्य का ख्याल रखे |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | व्यापर में आपको जोखिम उठाने से घबराना नहीं चाहिए | आज किसी काम को लेकर भागदौड़ की वजह से थकान का अनुभव कर सकते है | जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे | दाम्पत्य जीवन में आप नयापन लाने की कोशिश करेंगे |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ है | किसी बात की ख़ुशी आपके चेहरे की रौनक की वजह बनेगी | किसी मित्र से चल रहा मनमुटाव आप दूर करने में सफल होंगे, आप साथ में घूमने जा सकते है | परिवार में शांति का माहौल आपको सुकून देगा | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आप आज पिताजी की राय से सम्पत्ति खरीदने का निर्णय ले सकते है | इस राशि के नौकरीपेशा जातको के ट्रांसफर योग बन रहे है | आज कुछ मामलों में आपको गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सफलता भरा रहेगा | आज भाग्य का साथ मिलने से आपके काम भी समय पर पुरे हो जायेंगे | कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला आज आपके पक्ष में आने वाला है | ऑफिस में आपके काम से बॉस प्रसन्न दिखाई देंगे | दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी को उधार देने से पहले व्यक्ति की विश्वसनीयता की जांच कर ले | आज कामकाज की चिंता सता सकती है, आप मेहनत पर ध्यान दे | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, हालाँकि किसी बात पर जीवनसाथी से मतभेद उत्पन्न हो सकते है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला साबित होगा | नौकरीपेशा जातको को काम में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा | सिर दर्द की समस्या हो सकती है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | नौकरी बदलने का विचार कर रहे, जातको को आज अच्छा ऑफर मिलने वाला है, इसे हाथ से ना जाने दे | प्रेम जीवन में किसी भी प्रकार की गलतफहमी ना पनपने दे | आज आमदनी में वृद्धि करने को लेकर आप कुछ प्रयास कर सकते है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज में मन लगेगा, जिससे बॉस भी प्रसन्न होगा | आज किसी धार्मिक किताब को पढ़ सकते है, आपमें आध्यात्म की भावना बढ़ेगी | खानपान में बदलाव सेहत को प्रभावित कर सकता है, ध्यान रखे | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.