राशिफल 19 जून 2021: ये 5 राशि वाले जातक रहे सावधान, शनिदेव की है नजर…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन पिछले दिनों के मुकाबले व्यस्त रहेगा | क़ानूनी मसले को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है | कामकाज को लेकर दिन पक्ष में रहेगा | परिवार के सदस्यों को समय न दे पाने की वजह से उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ेगा | सेहत के मामले दिन ठीक है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज परिवार के किसी के लिए खास चीज खरीद सकते है | शाम के समय किसी मित्र से मुलाकात होगी, आपको उनसे आमदनी के नए स्त्रोत के बारे में जानकारी मिलेगी | कामकाज को लेकर दिन थकाने वाला लेकिन सफलतादायी साबित होगा |
 मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज अपने किसी कार्य में आपको परिजन की मदद लेनी पड़ेगी | किसी कार्य को लेकर की गयी यात्रा सफल होगी | अपनी सेहत को लेकर आप थोड़े सतर्क रहे | दाम्पत्य जीवन में चल रही तनावपूर्ण स्थिति से आज मुक्ति मिलने वाली है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कार्यो में अधिक प्रयास करने पड़ेंगे | संतान अपने किसी काम को लेकर आपसे इजाजत मांग सकती है | अपनी आमदनी बढ़ाने को लेकर आप विचारमग्न रहेंगे | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | दाम्पत्य जीवन में किसी चीज को लेकर विवाद की संभावना है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन निश्चित परिणाम लिए है | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन शुभ समाचार लेकर आया है | व्यापारी आज बड़ी डील का हिस्सा बनेंगे | हालाँकि स्वास्थ्य को लेकर दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, ये आपके चेहरे से झलकेगा | नौकरीपेशा जातक सहकर्मियों की मदद से कार्य पूरा करेंगे, समय आने पर आप भी मदद करे | आर्थिक लेनदेनों को लेकर आप सावधानी बरते, कोई करीबी नुकसान पहुंचा सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा | कार्यो को लेकर किये जा रहे प्रयासों की सफलता देख प्रसन्नता होगी | व्यापारी जातक आज के दिन जल्दबाजी में कोई निर्णय ना ले | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा | विवाहयोग्य जातको के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य प्रतीत हो रहा है | कामकाज को लेकर जल्दबाजी करने से बचे, अन्यथा बड़ी गड़बड़ की संभावना है | परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा | माता पिता किसी धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकते है | आपका दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव संग आगे बढ़ेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा, लेकिन आपको शत्रुओ से भी सावधान रहना होगा | कामकाज को लेकर थोड़े व्यस्त रहेंगे | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को आज सफलता मिल सकती है | शाम का समय मित्रो संग बिताने का मौका मिलेगा, आप ख़ुशी महसूस करेंगे |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज को लेकर पूर्व में लिया गया निर्णय सही साबित होगा | अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत रखे, जल्द ही आपको मित्र की मदद करनी पड़ सकती है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | दाम्पत्य जीवन सामंझस्य और विवेक से आगे बढ़ेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम प्रतीत हो रहा है | निवेश करने के लिए दिन शुभ है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थकाने वाला साबित हो सकता है | परिवार में किसी बात पर बहस छिड़ सकती है, आपको मामला शांत करने के लिए आगे आना होगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | अधूरे पड़े कार्यो को पूरा करने के लिए दिन शुभ है | आज अपने मन की बात हर किसी से शेयर ना करे | विवाहित जातको के लिए दिन आज का दिन ठीक रहेगा, बशर्ते यदि विवादित बात को ना छेड़े | व्यापारी मनचाहा लाभ कमाने में असमर्थ होंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published.