राशिफल 20 जुलाई 2021: आज इन 5 राशियों को होगा बड़ा लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातको के कार्य सहकर्मियों की मदद से पुरे होंगे | घर परिवार में चल रही कोई समस्या आपके प्रयास से दूर होती नजर आ रही है | स्वास्थ्य को लेकर दिन बढ़िया है | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन फलदायी साबित होगा | कामकाज में आपका मन लगेगा, जिससे कार्य जल्दी पुरे होंगे | आज मनोरंजन पर कुछ धन खर्च कर सकते है | शाम को मित्र संग किसी योजना पर काम करने का मौका मिलेगा | व्यापारी जातको की कोई डील पूरी होने वाली है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि आप किसी भी कार्य में जल्दबाजी ना दिखाए अन्यथा गड़बड़ हो सकती है | शाम के समय जीवनसाथी संग खरीददारी करने जा सकते है | नौकरीपेशा जातको के लिए आज का दिन तनावभरा रहेगा, आप इसे हावी ना होने दे |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ बीतेगा | धर्म कर्म के कार्यो में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा | वैसे आज के दिन अपने राज अपने तक ही रखे | आज किसी काम में आपको बड़ो की सलाह की जरूरत पड़ेगी | स्वास्थ्य को लेकर दिन ठीक रहेगा | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज को लेकर दिन थोड़ा मुश्किल भरा प्रतीत हो रहा है | इसीलिए किसी के भरोसे अपना काम छोड़ना गलती साबित हो सकता है | आज उधार दिया धन मिल सकता है, जिससे आप खुश होंगे | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | रचनात्मक कार्य की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा | व्यापारी जातको को आज नगद की कमी का सामना करना पड़ सकता है | जीवनसाथी की तबियत बिगड़ सकती है, जिस वजह से आप चिंतित हो सकते है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन निश्चित फल लेकर आया है | किसी खास कार्य को लेकर की जा रही मेहनत सफल होगी | इस राशि के व्यापारियों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखने की जरूरत है | ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना बन रही है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | नौकरीपेशा जातको की ऑफिस में तारीफ होगी, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा | वैसे आज के दिन हर किसी को उधार धन ना दे | शाम के समय पिताजी के सामने मन की कुछ बाते रख सकते है, ये आपको मानसिक शांति देगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | लम्बे समय बाद दोस्तों संग मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा | आज शाम को अचानक कोई बड़ा खर्चा आ सकता है | इस राशि के विद्यार्थियों को करियर के मामले में सलाह की आवश्यता है | शाम को हल्का सिरदर्द हो सकता है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मिश्रित अवस्था का प्रतीत हो रहा है | आज किसी काम में अधिक व्यस्तता रहेगी, इस दौरान खान पान पर भी ध्यान दे | अन्यथा तबियत बिगड़ सकती है | क़ानूनी मामलो में पड़ने से बचे | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा | कार्यो में आ रही बाधाओं को दूर करने में आप सफल होंगे | समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा | नौकरीपेशा जातको का कार्यभार बढ़ने वाला है | वैसे आज के दिन किसी से भी बेरुखी से पेश न आए | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | नौकरीपेशा जातक आज किसी गड़बड़ी की सम्भावना न रखे, उच्च अधिकारियो की आप पर नजर है | जीवनसाथी संग छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है | व्यापारी जातको को आज कोई बड़ी डील किसी वजह से टालनी पड़ सकती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.