राशिफल 21 अप्रैल 2021: आज स्वराशि में है चंद्र देव, जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

6
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे जातको के लिए दिन फलदायी साबित होगा | आज किसी काम में किसी की मदद लेनी पड़ेगी | घर के सदस्य आपसे आज किसी चीज की उम्मीद कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | राजनीति से जुड़े लोगो को आज छवि में सुधार करने का मौका मिलेगा | शाम के समय परिवार में किसी मुद्दे पर गहमागहमी हो सकती है, आपको धैर्य से काम लेना होगा | माताजी की सेहत पर नजर बनाये रखे, तबियत बिगड़ सकती है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | कामकाज के मामलो में सावधानी बरतनी होगी | भाई आपसे किसी मामले में मदद ले सकता है | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को काम मिलने की सम्भावना है | दाम्पत्य जीवन में आपकी कोई बात तनाव पैदा कर सकती है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ है | सेहत के मामले में दिन अच्छा बीतेगा, बशर्ते बेवजह तनाव ना ले | सामाजिक कार्यो में योगदान देंगे, जिससे आपकी पहचान बढ़ेगी | व्यापारी जातक नयी डील कर सकते है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपकी कार्यक्षमता से सुधार से बॉस प्रसन्न होंगे, आपकी तारीफ कर सकते है | किसी मित्र से चल रही मनमुटाव की स्थिति आज दूर होगी | पिताजी आपको किसी काम की जिम्मेदारी दे सकते है, जिसे लेकर आप थोड़े तनाव में आ सकते है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | विदेश जाने की इच्छा रखने वाले जातको को अभी इंतजार करना होगा | नौकरीपेशा जातक आज विरोधियों से सावधान रहे | शाम को जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिल सकता है | छात्र पढाई में एकाग्रता से जुटे रहेंगे |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | शाम के समय कोई मित्र आपसे संवेदनशील मुद्दे पर राय ले सकता है | ऑफिस में आज काम कम रहेगा, जिस वजह से आराम महसूस करेंगे | बच्चो के कोई चीज खरीद सकते है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कुछ मामलो में लाभदायक रहेगा | किसी सरकारी योजना का लाभ उठाने में सफल होंगे, लेकिन भागदौड़ करनी पड़ेगी | सेहत के मामले में दिन शुभ रहेगा | व्यापारियों को आज अच्छा लाभ हो सकता है | दाम्पत्य जीवन में वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा | आज के दिन कोई भी निर्णय सोच विचार कर ही ले, अन्यथा भविष्य में हानि उठानी पड़ सकती है | संतान की धार्मिक कार्यो में रूचि आपको प्रसन्न करेगी | व्यापारियों के लिए आज का दिन चुनौतीभरा साबित होगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | जमीन जायदाद से जुड़े मामले में आपको बड़े अधिकारी की मदद मिलने वाली है | साझेदारी में व्यापार करने वाले जातको के लिए दिन शुभ है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय को परिवार से मिलवा सकते है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा | इस दौरान खानपान पर भी ध्यान दे, अन्यथा तबियत बिगड़ सकती है | कहीं निवेश की योजना बना रहे है, तो समय शुभ है | ससुराल पक्ष से कोई मदद मांग सकता है | जीवनसाथी से किसी मुद्दे पर बहस बढ़ सकती है, समझदारी से काम ले |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातको को आज सीनियर से मदद लेनी पड़ेगी | शाम को मित्र से मुलाकात करके अच्छा महसूस करेंगे | इस राशि के छात्रों को अभी और मेहनत करने की जरूरत है | परिवार का खुशनुमा माहौल आपको सुकून देगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.