राशिफल 22 मई 2021: इन 4 राशियों के लिए शुभ साबित होगा शनिवार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

6
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | व्यापारियों को आज मनचाहे नतीजे मिलेंगे, हालाँकि अपनी मेहनत में कमी ना आने दे | आज पिताजी की कोई चिंता आपकी वजह से दूर होगी, वे आपसे प्रसन्न होंगे | आपकी सेहत ठीक रहेगी | दाम्पत्य जीवन में सुख शांति और प्रेम बढ़ेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | अपने कामकाज में किसी की मदद लेने से पहले शख्स की विश्वसनीयता को जांच ले | शाम का समय परिवार संग किसी खास विचार विमर्श में बीतेगा | घर में बुजुर्ग सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है, जिस वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी, जिससे आप प्रसन्न होंगे | नौकरीपेशा जातको को आज बॉस से कोई जिम्मेदारी मिल सकती है | इस राशि की महिलाये कीमती वस्तुए संभालकर रखे, रख कर भूल सकती है | सेहत ठीक रहेगी |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन उन्नति भरा रहेगा | व्यापारियों द्वारा पूर्व में बनाई गयी योजनाए लागु करने एक समय आ गया है | आज के दिन यात्रा करनी पड़ सकती है | आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन कुछ कमजोर प्रतीत हो रहा है | अपने भविष्य को लेकर आपको कोई चिंता सता सकती है | राजनीति से जुड़े जातक आज के दिन किसी विवाद में ना पड़े | नया व्यवसाय शुरू करने की कोशिश कर रहे है, तो आज का दिन अच्छा है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आपका दिन ठीक रहेगा | किसी निजी कार्य को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है | इस राशि के विद्यार्थिओं की कोई इच्छा आज पूरी होने वाली है | आज के दिन उधार लेनदेन से बचने की कोशिश करे | विवाह योग्य जातको के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | हालाँकि कामकाज को लेकर व्यस्तता सामान्य के मुकाबले अधिक रहेगी | कामकाज में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे | पुराने निवेशकों के लिए दिन शुभ है | आज जीवनसाथी अपने मन में दबी कोई बात आपसे शेयर कर सकता है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मौज मस्ती में बीतेगा | लम्बे समय बाद दोस्तों से मिलकर प्रसन्न होंगे | नौकरीपेशा जातक आज कार्यो में गड़बड़ की संभावना न छोड़े | परिवार में कोई किसी नई वस्तु की खरीद को लेकर चर्चा हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में किसी वजह से तनाव पैदा हो सकता है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आपको आर्थिक लाभ होगा, हालाँकि कोई बड़ा खर्चा भी हो सकता है | आपको तैयार रहना होगा | आज घर में ऐसी कोई बात ना करे जिससे घरेलू तनाव बढे | सेहत के मामले में दिन शुभ है | दाम्पत्य जीवन ठीकठाक रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | परिवार के सदस्यों संग समय बिताएंगे | सरकारी नौकरीपेशा जातको के लिए दिन कोई शुभ समाचार लेकर आया है | आज स्वास्थ्य से जुडी कोई तकलीफ हो सकती है, इसे नजरअंदाज ना करे | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | ऑफिस में आपके व्यवहार की तारीफ होगी | कोर्ट कचहरी में चल रहा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय को विवाह के लिए प्रपोज़ कर सकते है | आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन फलदायी रहेगा | अपने किसी काम में आपको भाई या बहन की मदद लेनी पड़ सकती है | आज पिताजी से आप व्यापार को लेकर सलाह ले सकते है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | शाम के समय जीवनसाथी संग टहलने निकल सकते है, इस डायन कुछ आवश्यक बात होगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published.