राशिफल 23 जुलाई 2021: आज धनु में होंगे चन्द्रमा, इन राशियों की खुलेगी किस्मत…

6
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि शाम के समय कोई आर्थिक समस्या हो सकती है | विवाहित जातको के लिए आज का दिन भागदौड़ में बीतेगा | नौकरीपेशा जातको को आज अधिक समय तक ऑफिस में रुकना पड़ सकता है | स्वास्थ्य लेकर दिन ठीक रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज में मन लगेगा, जिससे कार्य जल्दी पुरे होंगे | शाम के समय मेहमान के आने की सम्भावना बन रही है | आज घर के बुजुर्ग की सलाह से आपकी समस्या का अंत होगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बढ़ेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन कुछ खास साबित होगा | व्यापारी जातक अपना पुराना कर्जा उतारने में सफल होंगे, जिससे राहत महसूस करेंगे | सेहत को लेकर दिन अच्छा है | नौकरीपेशा जातको से उच्च अधिकारी प्रसन्न नजर आएंगे | यदि जीवनसाथी रूठा है, तो उनके लिए उपहार ले जाए |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आप नई ऊर्जा से भरे रहेंगे, जिससे आपके सहयोगी भी आपकी तारीफ करेंगे | लोन लेने की कोशिश कर रहे जातको को आज सफलता मिलेगी | विवाहयोग्य जातको का विवाह पक्का हो सकता है, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज कामकाज में किसी प्रकार की जल्दबाजी करने से बचे, गड़बड़ हो सकती है | नौकरीपेशा जातक आलस्य से घिरे रहेंगे | आर्थिक स्थिति को लेकर संकेत शुभ है, निवेश किया धन लाभ दे सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | निजी कार्य को लेकर की गयी भागदौड़ सफल होगी | घर परिवार का माहौल ख़ुशी देगा | मीडिया कर्मी जातको को लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है | आज संतान के भविष्य को विचार में रखते हुए धन निवेश कर सकते है | आपकी सेहत ठीक रहेगी |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | किसी वजह से मन में चिंता का भाव रहेगा, इसे हावी ना होने दे | कामकाज में आपकी साथियों की मदद लेनी पड़ सकती है | स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा बीतेगा | शाम को स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है | शाम तक आपको शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | नौकरीपेशा जातको की वेतन वृद्धि या पदोन्नति के आसार है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | व्यापारी जातको का नए लोगो के साथ सम्पर्क बनेंगे, जो उनके व्यापार को गति देंगे | भाई या बहन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, मामले को बढ़ने ना दे | नौकरीपेशा जातको का कार्यभार तनाव की वजह बन सकता है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | किसी धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बनाकर अच्छा महसूस करेंगे | छात्रों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ेगा | आज के दिन उधार लेनदेन में अधिक सतर्कता बरते | शाम का समय आप मित्रो संग मौज मस्ती में बीता सकते है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | विदेश में रहने वाले जातक वतन आने का विचार बना सकते है | कामकाज के मामले में महत्वपूर्ण सुचना मिलने वाली है | आज संतान आपसे मन की बात शेयर करेगी | शाम के समय जीवनसाथी संग घूमने निकल सकते है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | हालाँकि शाम के समय स्वास्थ्य को लेकर समस्या का सामना करना पड़ सकता है | आज किसी किताब को पढ़ सकते है | विद्यार्थियों के लिए दिन सफलता भरा रहेगा | शाम का समय माता पिता की सेवा में बीतेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.