राशिफल 25 अगस्त 2020: जानिए आज किन्हे मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद, कैसा बीतेगा आपका दिन

6
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज को लेकर बिजी रहेंगे, जिसके चलते कोई जरुरी निजी काम भूल सकते है | आपका धार्मिक आचरण लोगो को पसंद आएगा | विवाहित जातको के लिए आज का दिन शुभ है | हालाँकि प्रेम जीवन वालो को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन कुछ खर्चे भी सामने आने वाले है | कामकाज को लेकर आज यात्रा करनी पड़ सकती है, आपको इसे टालने की कोशिश करनी चाहिए | जीवनसाथी के साथ तालमेल में आज कमी आएगी | स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आज पूर्व में की गयी किसी मेहनत का फल मिलने वाला है | ऑफिस में किसी पर गुस्सा करना आपके काम बिगाड़ सकता है | सभी से प्रेम से पेश आये | परिवार का माहौल रास आएगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा है | प्रेम जीवन वाले आज लम्बा समय साथ बिताएंगे | परिवार की कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधो पर आने वाली है | आप इसे निष्ठा से निभाएंगे | आज किसी मित्र से चल रही गलतफहमी दूर होने वाली है | कामकाज को लेकर दिन सामान्य रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज आप जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही लाभ प्राप्त करेंगे | नौकरीपेशा जातको की बॉस से बहस हो सकती है | आज परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन में आज आपको कुछ खट्टे मीठे अनुभव मिलने वाले है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | कामकाज को लेकर दिन अच्छा बीतेगा | शाम के समय परिवार में कुछ ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है, जो आपकी चिंता की वजह बन सकती है | व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहेगा, कहीं निवेश किया गया धन लाभ देने वाला है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको व्यर्थ के खर्चो को रोकने और बचत करने की आदत डालनी चाहिए | कामकाज को लेकर अच्छे नतीजे मिलेंगे, जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन कमजोर है, झड़प होने की सम्भावना है, धैर्य रखे |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिनमान थोड़ा कमजोर है | आज सेहत को लेकर अधिक सतर्क रहे | नौकरीपेशा जातको को कामकाज में अधिक सक्रीय होने की जरूरत है | आज जीवनसाथी कुछ काम की बात करने वाला है, इस पर गौर करने की जरूरत है | प्रेम जीवन वालो का दिन समसन्य रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कुछ कामो में भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे काम पुरे हो जायेंगे | आज परिवार में किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है, आपको ध्यान देने की जरूरत है | व्यापारी आज कोई बड़ी फायदे की डील करने वाले है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी काम में अचानक अड़चन आ सकती है, जिसे आप अपनी सूझबूझ से दूर कर देंगे | जीवनसाथी मन की कोई बात शेयर कर सकता है | आज वाहन चलाते समय थोड़ी अधिक सावधानी बरते, चोट लगने की सम्भावना है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | ऑफिस में आज किसी काम में आपको सहकर्मी की मदद लेनी पड़ चाहिए | समय आप भी मदद करे | आर्थिक स्थिति को लेकर आज कोई अच्छा लाभ होने वाला है | परिवार में बुजुर्गो की सेहत का ख़ास ख्याल रखने की जरूरत है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है | आर्थिक आपको थोड़ा परेशान कर सकती है | ऑफिस में किसी से झगड़ा हो सकता है, इसीलिए थोड़े सावधान रहे | प्रेम जीवन वालो को रिश्ते में तीसरे को अहमियत नहीं देनी चाहिए | ये आपके रिश्ते में दिक्क़ते खड़ी कर सकती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.