राशिफल 25 अगस्त 2021: आज इन राशियों को होगा बड़ा लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मध्यम फलदायी साबित होगा | माता पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकले कार्य पुरे होंगे | व्यापारी जातको को आज यात्रा करनी पड़ सकती है | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन शुभ है | आर्थिक लेनदेनों में थोड़ी सतर्कता बरते तो बेहतर है | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय के लिए कोई उपहार खरीद सकते है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | शाम के समय सेहत नरम गरम हो सकती है | कामकाज को लेकर सकारात्मक नतीजे मिलेंगे | राजनीति से जुड़े जातक अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहे | व्यापारी जातक नया काम शुरू करने का विचार कर सकते है | परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा, आप अच्छा महसूस करेंगे |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज को लेकर ठीकठाक नतीजे मिलेंगे, वैसे आप किसी प्रकार की लापरवाही करने से बचे | मित्र से आपको किसी कार्य को लेकर सलाह मिलेगी | व्यापारी जातक पिताजी से कुछ जरुरी बात करेंगे | संतान के किसी कार्य के चलते आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कार्यो में मनचाहे फल मिलने से आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | घर में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा हो सकती है | व्यापारी जातक साझेदार जोड़ने का विचार कर सकते है | सेहत के मामले में दिन पक्ष में है | आज जीवनसाथी मोटा खर्चा करवाने वाला है, आप तैयार रहे |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | आपके विरोधी सक्रिय है, आपको सावधान रहना चाहिए | किसी परिजन संग चल रही मनमुटाव की स्थिति से आज छुटकारा मिलेगा | आज के दिन किसी से उधार धन ना ले, चुकाने में परेशानी होगी | शाम के समय जीवनसाथी से मिला कोई समाचार दुखी कर सकता है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | नौकरीपेशा जातको से उनके प्रतिद्वंद्वी मदद मांग सकते है, हालांकि आप सावधान रहे | आर्थिक मामलो में दिन बढ़िया रहेगा | किसी मित्र से आपको धन निवेश की सलाह मिल सकती है | कोई बात आपको परेशान कर रही है,  तो आप इस बारे में करीबी से बात करे, ये आपके मन को शांत करेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आपकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएगा, लेकिन साथ ही बड़ा खर्चा भी आएगा | पिताजी से व्यापार को लेकर सलाह मिलेगी | किसी मित्र से मुलाकात करने की इच्छा हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में तनाव की सम्भावना है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायी साबित होगा | विद्यार्थी मनचाहे कोर्स में दाखिला ले सकते है | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में आज अपनी बुद्धि का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा, जिससे सभी प्रभावित होंगे | आज कोई परिचित आपसे मदद मांग सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | उधार लेनदेन से दूरी रखे, अन्यथा नुकसान हो सकता है | स्वास्थ्य को लेकर दिन पक्ष में है | व्यापारी जातक बिना सोच विचार के डील करने से बचे, बाद में परेशानी होगी | घर परिवार से जुड़े किसी कार्य के लिए आपको छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | जमीन जायदाद से जुड़े मसले का हल निकलेगा, जिससे आपकी चिंता दूर होगी | कामकाज को लेकर आज थोड़े व्यस्त रहेंगे | इस राशि के छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी संग तनाव की स्थिति रहेगी, लेकिन उनका साथ बना रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज के दिन जिस भी काम को हाथ में लेंगे उसे समय से पहले पूरा कर लेंगे | सरकारी नौकरीपेशा जातको को शुभ समाचार मिल सकता है | किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का न्यौता मिल सकता है | परिवार के सदस्य की कही कोई बात आपको बुरी लग सकती है, आप दिल से ना लगाए |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज के दिन आप बड़े निर्णय लेने से बचे, ले रहे है तो बड़ो की राय अवश्य जाने | आर्थिक स्थिति को लेकर आपका दिन अच्छा रहेगा | इस राशि के महिलाये शॉपिंग के लिए जा सकती है | शाम के समय मित्रो संग मौज मस्ती करने का प्लान बना सकते है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.