राशिफल 25 जून 2021: मकर राशि के जातको का आलस्य बिगाड़ेगा काम, जानिए बाकी राशियों का हाल…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज हाथ में लिया प्रत्येक कार्य समय पर पूरा कर लेंगे | वैसे आर्थिक मामलो में आज खास ध्यान दे | निजी जीवन में आपको अनुभवी से सलाह मिलने वाली है | लम्बे समय से किसी रोग से पीड़ित है, तो उससे आज मुक्ति मिलने के संकेत मिल रहे है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा, लेकिन सेहत को लेकर उतार चढाव की स्थिति रहेगी | आज किसी के विवाह समारोह का निमंत्रण आ सकता है | समाज के प्रति किये गए आपके कार्यो की सराहना होगी | आज जीवनसाथी के लिए उपहार खरीदने का मन बना सकते है |
 मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कामकाज को लेकर अच्छे फल मिलेंगे, लेकिन इस दौरान कोई विवाद भी पैदा हो सकता है | धन निवेश को लेकर बड़ी जानकारी मिल सकती है, जिससे आपका फायदा होगा | दाम्पत्य जीवन में आज मामला तनावपूर्ण रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | राजनीति से जुड़े जातको के लिए दिन खास साबित होगा | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थका देने वाला साबित होगा | शाम को परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीद सकते है | शाम का समय मित्रों संग मौज मस्ती में बीता सकते है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन इसमें वे असफल होंगे | आज के दिन अपने राज किसी से शेयर का करे, अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा | स्वास्थ्य को लेकर दिन शुभ है | आपका दाम्पत्य जीवन भी बढ़िया रहेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज परिवार में चल रही कोई बड़ी परेशानी दूर होने वाली है, जिससे आप तनावमुक्त महसूस करेंगे | कामकाजी जातको के लिए दिन भी दिन फलदायी रहेगा | हालाँकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, तो अच्छा है | माताजी किसी धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकती है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
सरकारी नौकरीपेशा जातको के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा | आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी | भाई बहनो संग चल रही मनमुटाव की स्थिति आज दूर होगी | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन खास साबित होने वाला है | भविष्य की योजनाओ पर आपका ध्यान रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन फलदायी साबित होगा | हालाँकि आज के दिन किसी भी तरह के विवाद से बचने की जरूरत है | इस राशि के छात्रों को मनचाहे कोर्स में दाखिला मिल सकता है | जीवनसाथी से आज मन में दबी कोई बात शेयर कर सकते है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | इसके चलते आपके कामकाज में भी फुर्ती देखने को मिलेगी | आज के दिन किसी से भी रूखे व्यवहार से पेश न आये, सामने वाला नाराज हो सकता है | बाहर के खान पान से आपको दूरी रखने की जरूरत है | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | इसमें आपके आलस्य का भी योगदान रहेगा | आज किसी मित्र को आपकी जरूरत पड़ने वाली है | नौकरीपेशा जातको का दिन ठीकठाक बीतेगा | शाम को सिर दर्द हो सकता है | दाम्पत्य जीवन में बहसबाजी होने वाली है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कार्यो में उम्मीद के मुताबिक फल ना मिलने की वजह से निराशा पैदा हो सकती है | आज सुख सुविधा के लिए कुछ खरीद सकते है | किसी सद्पुरुष से आपको जीवन की बड़ी सीख मिलने वाली है, जिसे आप जीवन में उतरने की कोशिश करेंगे |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | पूर्व में की गयी किसी भलाई का फल आपको मिलने वाला है | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में आपकी योग्यता की तारीफ होगी | शाम के समय जीवनसाथी संग मित्र की पार्टी में शामिल हो सकते है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.