मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कारोबारियों को आज सकारात्मक नतीजे मिलेंगे, जिससे उनके चेहरे पर राहत नजर आएंगी | इस राशि के विद्यार्थियों को पढाई पर ध्यान देने की जरूरत है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | दाम्पत्य जीवन में चल रही उठापटक से निजात मिलेगी |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | कामकाज को लेकर अधिक मेहनत करेंगे, लेकिन उसके बराबर फल नहीं मिलेगा | सुख सुविधा से जुडी कोई खरीदना चाहते है, तो दिन शुभ है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | आप जीवनसाथी संग संतान के भविष्य को लेकर चर्चा कर सकते है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | हालाँकि कामकाज को लेकर व्यस्तता अधिक रहेगी, जिस वजह से परिवार को समय नहीं दे पाएंगे | आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे, अन्यथा बने बनाये काम बिगड़ सकते है | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा | नौकरीपेशा जातको के लिए किस्मत के दरवाजे खुलने वाले है, ऑफिस में उनका प्रभाव बढ़ेगा | इस राशि के व्यापारी जोखिम उठाने से घबराये नहीं | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कार्यक्षेत्र में आप पर काम का दबाव रहेगा, इसमें आपको सहकर्मियों से भी मदद मिलने वाली है | आज के दिन कोई यात्रा करनी पड़े तो टाल दे | शाम का समय आप बच्चो संग मौज मस्ती में बिताएंगे, आप सुकून महसूस करेंगे |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन फलदायी साबित होगा | पूर्व में निवेश किया गया धन आपको लाभ देने वाला है | मार्कटिंग से जुड़े जातको को आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | आज अपने कोई महंगी वस्तु खरीदने का मन बना सकते है | सेहत के मामले में भाग्य आपके साथ रहेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | अपने अटके हुए कामो को पूरा करने में आप सफल होंगे | व्यापारी जातको को आज काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है | परिवार में विवाह योग्य सदस्य के लिए रिश्ता आ सकता है, जिस वजह से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | निवेशकों के लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है | परिवार में सदस्यों के बीच किसी वजह से तनाव पैदा हो सकता है, जिसे आपको दूर करना होगा | आप माताजी के स्वास्थ्य पर ध्यान दे, तबियत बिगड़ने की संभावना बन रही है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सकारात्मक बीतेगा | ऑफिस में आपको बॉस से कोई सलाह मिल सकती है, जिसका आपको फायदा मिलेगा | आज पड़ोसी आपसे किसी मामले में मदद मांगने आ सकता है | आज घर की जरूरतों पर कुछ खर्चा कर सकते है | निजी जीवन में प्रेम रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम वाला प्रतीत हो रहा है | इसीलिए क्षमता से बाहर काम की जिम्मेदारी अपने हाथ में न ले | आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाने की जरूरत है | परिवार में सदस्यों के बीच तालमेल बढ़ेगा | दाम्पत्य जीवन में भी प्रेम रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन कुछ कमजोर प्रतीत हो रहा है | इसीलिए कार्यो में आपको सावधानी बरतनी होगी | व्यापारी जातक आज के दिन कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी ना ले | संतान आपसे किसी मामले में सलाह ले सकती है | ससुराल पक्ष से वाद विवाद की संभावना बन रही है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा | पारिवारिक बिजनेस मे जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा |आज आपका कोई जरूरी कार्य बन जाने से आपको बहुत खुशी होगी | मित्र आपको पार्टी में आमंत्रित कर सकता है | सामाजिक कार्यो में आपकी भागीदारी बढ़ेगी, जिससे आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा |