राशिफल 26 अगस्त 2021: आज इन राशियों पर है किस्मत मेहरबान, जानिए अपनी राशि का हाल…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | व्यावसायिक मामलो में थोड़ी गफलत हो सकती है, आपको सावधानी से काम लेना होगा | आर्थिक स्थिति को लेकर किये जा रहे प्रयास सफल हो रहे है | बाहर के खानपान से दूरी रखे, पेट से जुडी समस्या हो सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | जिस भी काम को हाथ में लेंगे, उसे समय से पहले निपटाने में सफल होंगे | संतान को आज आपकी मदद की जरूरत पड़ेगी | वैसे अपनी कीमती वस्तुओ को संभाल कर रखे, आज चोरी या खोने के आसार बन रहे है | विवाहित जातक शाम को जीवनसाथी संग घूमने जा सकते है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन फलदायी साबित होगा | आपके कार्यो में परिवार के सदस्यों का साथ रहेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा | इस राशि के छात्रों को आज लम्बी यात्रा करनी पड़ेगी | शाम को किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हो सकते है | सेहत को लेकर आपका दिन शुभ है | आपके दाम्पत्य जीवन में भी प्रेम रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | दोपहर के बाद किसी से उधार धन ना ले, समय पर चुकाने में कठिनाई होगी | नौकरीपेशा जातको का कार्यभार बढ़ेगा | साझेदारी में व्यापार कर रहे जातको के लिए दिन प्रभावी साबित होगा | इस राशि के विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा, लेकिन किसी प्रकार की जल्दबाजी करने से बचे | शाम को बच्चो के लिए कुछ खरीद सकते है | मित्र से मन की कोई बात शेयर कर सकते है, जिसके जवाब में मित्र की प्रतिक्रिया आपको प्रसन्न करेगी | दाम्पत्य जीवन में स्थिति मंगलमय रहेगी |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | संतान से जुड़ा कोई फैसला ले रहे है, तो उसमे माता पिता की सलाह अवश्य ले | नौकरीपेशा जातको का दिन थकाने वाला साबित होगा | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है | आर्थिक लेनदेनों में आज अतिरिक्त सतर्कता बरते तो अच्छा है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन कुछ कठिनाई भरा साबित हो सकता है | आर्थिक मामले में दिन शुभ है | हालाँकि कोई अधूरा कार्य आपकी परेशानी की वजह बन सकता है | परिवार में कोई विवाद फिर से खड़ा हो सकता है | सेहत को लेकर आपका दिन शुभ है | जीवनसाथी संग समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है | व्यापारी जातको की मेहनत रंग लाएगी, जिससे उनके चेहरे पर ख़ुशी के भाव नजर आएंगे | अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम लगाए, अन्यथा जल्द ही मुसीबत में पड़ सकते है | प्रेम जीवन वाले जातको को आज प्रिय की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | परोपकार के कार्यो में आप हिस्सा लेंगे, जिससे आपको शांति का अनुभव होगा | व्यापारी जातक लम्बे समय से अटकी कोई डील आज फाइनल कर सकते है | परिवार से जुड़े निर्णय में सबकी राय जानना अनिवार्य है | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | धन निवेश की योजना बना रहे है, तो दिन शुभ है, हालाँकि विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले | अपने गुस्से पर काबू रखे, अन्यथा भाई बहन से रिश्ते में कटुता आ सकती है | माताजी घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की इच्छा जता सकती है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | आप अपनी शान शौकत पर खर्चा करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु परेशान होंगे | सेहत के मामले में दिन थोड़ा उतार चढ़ाव लेकर आया है | जीवनसाथी से मिली कोई सलाह व्यापार में लाभदायक सिद्ध होगी | मित्रों संग कोई ट्रिप प्लान कर सकते है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | अपने भविष्य को लेकर आप विचारमग्न रहेंगे | परिवार के किसी सदस्य को आपसे आर्थिक मदद की आस होगी | इस राशि के छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में हल्की तनावपूर्ण स्थिति रहेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published.