मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिश्रित अवस्था का प्रतीत हो रहा है | पैसे से जुड़े मामलो को आज दोपहर से निपटा ले तो अच्छा है | आपकी सेहत बढ़िया रहेगी | कार्यक्षेत्र में आप पर काम का दबाव बढ़ने वाला है, तैयार रहे | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ सुकून देगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | आज ना चाहते हुए भी किसी काम को अधूरा छोड़ना पड़ सकता है | स्वास्थ्य को लेकर दिन ठीक है | ससुराल पक्ष के किसी शख्स से बहस हो सकती है, आपको धैर्य से काम लेना होगा, क्योंकि इसका असर आपके दाम्पत्य जीवन पर भी पड़ेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है | राजनीति से जुड़े जातको के लिए दिन भागदौड़ भरा लेकिन फायदेमंद साबित होगा | ऑफिस में प्रभाव जमाने के लिए अभी आपको मेहनत करने की जरूरत है | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेममय रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी निजी कार्य में आ रही बाधा आज दूर हो सकती है | परिवार का छोटा सदस्य आपसे किसी चीज की मांग कर सकता है | अपनी दैनिक आवश्यकताओ पर आज अधिक खर्चा कर सकते है | हालाँकि आज आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो
आज आपका दिन शुभ रहेगा | किस्मत साथ दे रही है, बिगड़े रिश्तो को सँवारने पर काम करे, सफलता मिलेगी | सरकारी नौकरीपेशा जातको की तरक्की के संकेत मिल रहे है | आज संतान की कहीं कोई आपको विचार में डाल सकती है, इसे जीवनसाथी संग शेयर करे |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | लेकिन कार्यो में अपनी मेहनत में कोई कमी ना आने दे | इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन कुछ अलग साबित होगा | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | आर्थिक स्थिति में किसी बदलाव के संकेत नहीं है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया बीतेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम देने वाला साबित होगा | नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे जातको के लिए दिन प्रभावी है | किसी काम को लेकर भागदौड़ स्वास्थ्य प्रभावित कर सकती है | आर्थिक स्थिति के मामले में दिन शुभ है | दाम्पत्य जीवन में तनातनी का माहौल बन सकता है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | घर परिवार में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी | आज आपके शत्रु भी सक्रीय है, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे | आज किसी मित्र से लम्बे समय बाद मुलाकात होगी | आपके निजी जीवन में कोई दखल दे देगा, जो आपको रास नहीं आएगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन कुछ मामलो में ख़ास साबित होगा | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है | व्यापारी जातक आज के दिन लेनदेन में खास सतर्कता बरते | आज जीवनसाथी को किसी मामले में आपकी राय की जरूरत होगी |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है, कार्यो में सावधानी बरतनी होगी | नौकरीपेशा जातक आज बॉस से उलझने से बचे | छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा, मेहनत का परिणाम मिलेगा | राजनीति से जुड़े जातक आज किसी भी विवाद में पड़ने से बचे | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आर्थिक स्थिति में सुधार की आपकी कोशिश सफल होगी | शाम के समय परिवार में कोई विवाद पैदा हो सकता है | व्यापारी जातक आज जोखिम उठाने से बचे, नुकसान हो सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन आपसी तालमेल से आगे बढ़ेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | ऑफिस में उच्च अधिकारी आपकी मेहनत से प्रसन्न नजर आएंगे | धर्म कर्म के कामो में आपकी रूचि बढ़ेगी, कोई धार्मिक किताब पढ़ सकते है | मेहमानो के आने के संकेत मिल रहे है, जिस वजह से खर्चा भी होगा, जो जेब पर असर डालेगा |