राशिफल 28 मार्च 2021: आज होगा होलिका दहन, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

6
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज को लेकर दिन थोड़ा थकाने वाला साबित हो सकता है | आज के दिन उधार धन लेने से बचे, चुकाने में परेशानी होगी | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | शाम के समय जीवनसाथी संग मांगलिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा | किसी काम की वजह से की गयी भागदौड़ फलदायी साबित होगी | आज आप कुछ नया सीख सकते है, जिस वजह से उत्साहित रहेंगे | किसी अटके हुए काम को लेकर मेहनत करनी पड़ेगी | जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | वैसे आप फिजूलखर्ची से बचने की कोशिश करे, अन्यथा आर्थिक संकट से घिर सकते है | छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा | परिवार में कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, जो बुजुर्गो के दखल से दूर होगा | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा, जिससे आप भी प्रसन्न होंगे | वैसे शत्रुओ की हरकतों पर भी नजर बनाये रखे | माताजी किसी धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकती है | जीवनसाथी के लिए कोई कीमती वस्तु खरीद सकते है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | हालाँकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे | कोई अटका हुआ काम मित्र की मदद से पूरा हो सकता है | आर्थिक स्थिति के मामले में दिन शुभ है, निवेश करना सही साबित होगा | ससुराल पक्ष कोई मुलाकात के लिए आ सकता है, जीवनसाथी प्रसन्न होगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज के दिन अपने निजी कार्य दुसरो को ना सौंपे | चल रहे क़ानूनी विवाद के आपसी सहमति से खत्म होने की सम्भावना बन रही है | आज घरेलू चीजों की खरीददारी में बड़ा खर्चा होने वाला है | जीवनसाथी संग रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | घर परिवार के मांगलिक कार्यक्रम का आप हिस्सा बन सकते है | इस राशि के विद्यार्थियों को किताबो की जरूरत पड़ेगी | रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे जातको को जल्द ही शुभ समाचार मिलेगा | दाम्पत्य जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | हालाँकि शाम को आप किसी चिंता से घिर सकते है | सरकारी नौकरी करने वाले जातको का प्रमोशन हो सकता है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | प्रेम जीवन वाले जातक रिश्ते में किसी भी तरह की गलतफहमी को जगह ना दे, रिश्ता बिगड़ सकता है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज परोपकार से जुड़े कुछ काम कर सकते है | आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के आपके प्रयास सफल होंगे | पेट से जुड़ा विकार हो सकता है, खानपान को लेकर सतर्क रहे | जीवनसाथी कुछ महत्वपूर्ण शेयर कर सकता है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका कमजोर प्रतीत हो रहा है | आज के दिन बड़े आर्थिक लेनदेन से बचे | कामकाज को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी | कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले भविष्य पर भी विचार करे | दाम्पत्य जीवन में कोई ऐसी बात ना छेड़े, जिससे विवाद होने की सम्भावना हो |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज में चुनौती से सामना होगा, आप बुद्धि और विवेक से काम ले | व्यापारियों को आज मित्र से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है | शाम के समय यात्रा करते समय सावधानी बरते | विवाहितो के लिए दिन खुशनुमा बीतेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मौज मस्ती में बीतेगा | विदेश में कमा रहे जातको को परिवार से शुभ समाचार मिल सकता है | आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते है, कुछ नए लोगो से मुलाकात होगी | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने के प्रयास करे |

Leave a Reply

Your email address will not be published.