मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन फलदायी साबित होगा | नौकरीपेशा जातको के कार्यभार में वृद्धि होने वाली है | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन थोड़ा गंभीर बन सकता है | इस राशि के विवाहित जातक जीवनसाथी से किसी भी विवाद में ना पड़े | स्वास्थ्य के मामले में दिन आपके पक्ष में है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | व्यापारियों को आज कड़ी प्रतिस्पर्द्धा का सामना करना पड़ेगा | संतान को आपकी किसी काम में जरूरत पड़ने वाली है | धन निवेश को लेकर अच्छी सलाह मिल सकती है | विवाहित जातको के लिए दिन प्रेममय रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ प्रतीत हो रहा है | पूर्व में बनाई गयी योजनाओ पर काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है | सेहत को लेकर दिन ठीक रहेगा | आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | हालाँकि प्रेम जीवन में समय ना दे पाने की वजह से आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | धर्म कर्म के कार्यो में आपका मन लगेगा, मानसिक शांति महसूस करेंगे | व्यापारी जातको के लिए दिन फायदेमंद साबित होगा | आज के दिन उधार लेनदेन से बचे, नुकसान की सम्भावना है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | नौकरीपेशा जातको को अपने शत्रुओ से सावधान रहने की जरूरत है | शाम के समय घर में मेहमान आ सकते है, जिस वजह से खर्चा बढ़ेगा | घर में बीमार चल रहे सदस्य की सेहत में सुधार आएगा | दाम्पत्य जीवन में स्थिति पक्ष में रहेगी |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका कुछ मामलो में फलदायी साबित होगा | अटका हुआ धन मिल सकता है, आपको थोड़ा प्रयास करना होगा | व्यापारी जातक बड़ा जोखिम उठाने से बचे | शाम का समय माता पिता की सेवा में बीतेगा | जीवनसाथी से कोई उपहार मिलने की सम्भावना है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | आज काम कम रहेगा, जिससे राहत महसूस करेंगे | अपने किसी शौंक को पूरा करने की सोच सकते है | वैसे आज के दिन अपने राज किसी से शेयर ना करे, कोई गलत फायदा उठा सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
रोजगार की तलाश कर रहे जातको के लिए दिन शुभ है | स्वास्थ्य को लेकर दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है, आपको ख्याल रखना होगा | आज किसी मित्र को आपकी मदद की जरूरत महसूस होगी | ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है, घर में चहल पहल रहेगी |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | जिस भी काम को आप हाथ में लेंगे, उसे समय पर पूरा कर लेंगे | व्यापारियों के लिए दिन पक्ष में है | किसी मित्र से आपको मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है | जीवनसाथी संग रिश्ते में तनाव पैदा हो सकता है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन अच्छा है | सहकर्मी आपके मदद के लिए तत्पर रहेंगे | किसी सरकारी कार्य में आपको आज बड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी | दाम्पत्य जीवन में आपको पूर्ण सहयोग और आपसी विश्वास में वृद्धि का अहसास होगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ प्रतीत हो रहा है | अकस्मात धन लाभ के संकेत मिलते दिख रहे है | घर में किसी सदस्य से चल रहा मनमुटाव दूर होगा | स्वास्थ्य को लेकर दिन शुभ है, लेकिन तैलीय चीजों से दूरी रखे | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी से कुछ शेयर कर सकते है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | संतान से जुड़े किसी फैसले को लेकर आपको परिवार की राय की आवश्यकता होगी | आय के नए स्त्रोतों को लेकर व्यस्त रह सकते है | जीवनसाथी कारोबार में हाथ बंटाने की इच्छा जाहिर कर सकता है | शाम को हल्का सिरदर्द होने की सम्भावना है |