राशिफल 3 जून 2021: आज बन रहा है प्रीति योग, जानिए किसे मिलेगा लाभ…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | अपने कामकाज को लेकर थोड़े व्यस्त रहेंगें, जिस वजह से परिवार को समय नहीं दे पाएंगे | आज यात्रा करनी पड़े तो सावधानी और सतर्कता रखे | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन शुभ रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन थोड़ा चुनौतियोंभरा साबित होगा | किसी कार्य में उम्मीद से ज्यादा श्रम करना पड़ेगा, जो आपको थका देगा | आज के दिन किसी से उधार धन ना ले | नौकरीपेशा जातको को आज बॉस से डांट पड़ने के आसार बन रहे है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन विशेष फलदायी साबित होगा | निजी जीवन में चल रही परेशानी आज दूर होगी, जिससे आपके चेहरे पर रौनक आएगी | हालाँकि घर में आपको माताजी की स्वास्थ्य पर नजर रखनी होगी, तबियत बिगड़ने की आशंका है | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कार्यो को लेकर बनाई गयी योजनाओ में बदलाव करना पड़ सकता है, ये बदलाव शुभ साबित होंगे | ससुराल संग आर्थिक लेनदेन ना करे तो ही बेहतर है | शाम के समय कोई मित्र आपको पार्टी या मांगलिक कार्यक्रम में आमंत्रित कर सकता है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | ऑफिस में आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा, वे अहित करने की फ़िराक में है | व्यापारी जातको को मनचाहा लाभ प्राप्त नहीं होगा, जिस वजह से थोड़ी निराशा हो सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अनुकूलता भरा रहेगा | कुछ विपरीत परिस्थितियों से सामना होगा, लेकिन आप उनसे निकलने में सक्षम होंगे | सेहत को लेकर दिन शुभ है | आज दुसरो के विवाद से दूरी बनाकर रखे, आप बेवजह मुसीबत में पड़ सकता है | आपका दिन दाम्पत्य जीवन अच्छा बीतेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | मन में किसी चीज को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती है, आपको आगे बढ़ने से पहले सोच विचारना होगा | आज किसी कार्य में आपको समय पर आर्थिक मदद मिल जाएगी | भाई बहनो संग संबंधो में कटुता दूर होगी, प्रेम बढ़ेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन शुभ है, नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलने वाली है | आज संतान किसी मामले में आपसे राय ले सकती है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | दाम्पत्य जीवन के लिए आज दिन ठीक नहीं है, वाद विवाद की सम्भावना है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ है | जिस भी काम को आप हाथ में लेंगे, उसे समय से पहले ही पूरा कर लेंगे | मीडिया से जुड़े जातको के लिए दिन ख़ास साबित होने वाला है | ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है, जिस वजह से जीवनसाथी के चेहरे पर प्रसन्नता का भाव रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन निश्चित परिणाम देने वाला होगा | अपने भविष्य की योजनाओ पर आप काम कर सकते है | नौकरीपेशा जातक आज बॉस के सामने अपनी बात रखने में सफल होंगे | शाम का समय परिवार संग बीतेगा | दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन फलदायी प्रतीत हो रहा है | आप जिस भी कार्य को कर रहे है, उसका फल निकट है | घर में नयी सम्पति खरीदने को लेकर चर्चा हो सकती है | उच्च अधिकारियों से उलझने से बचे | जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते है, प्रेम में वृद्धि होगी |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा | किसी निजी कार्य में अड़चन आने की सम्भावना है | नौकरीपेशा जातको के कार्य सहकर्मियों की मदद से पुरे होंगे | अपने स्वास्थ्य को लेकर गंभीर होने की जरूरत है, व्यायाम की आदत डाले | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.