राशिफल 3 मार्च 2021: आज इन राशियों को मिलेंगे बड़े अवसर, जानिए अपनी राशि का हाल…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ साबित होगा | कार्यक्षेत्र में आपको नए अवसर मिलेंगे, जिससे आपका प्रभाव भी बढ़ेगा | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | आज संतान के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है | जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है, आप उन्हें मनाने की कोशिश करे |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का साबित होगा | परिवार में किसी मुद्दे पर बात के दौरान बहस छिड़ सकती है, आपको सबकी राय सुननी चाहिए | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन फलदायी साबित होगा | स्वास्थ्य के मामले में दिन शुभ है | जीवनसाथी संग रिश्ते में भरपूर प्रेम रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | हालाँकि आर्थिक स्थिति को लेकर अच्छे संकेत मिल रहे है | पारिवारिक व्यापार में आज किसी मुसीबत में उलझ सकते है | इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ साबित होगा | प्रेम जीवन वालो की प्रिय से बहस हो सकती है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कहीं निवेश किया गया धन अच्छा रिटर्न देने वाला है | राजनीति से जुड़े जातको के लिए दिन कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आया है | शाम का समय आप दोस्तों संग किसी पार्टी में बीता सकते है | विवाहितो के लिए दिन शुभ साबित होगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन शुभ साबित होगा | मानसिक तनाव से निकलने का आपको मौका मिलेगा, आप अच्छा महसूस करेंगे | नौकरीपेशा जातक आज वाणी में मधुरता बनाये रखे, कार्य सफल होंगे | आज जीवनसाथी से कोई शिकायत सुनने को मिल सकती है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | अतः क्षमता से बाहर कार्यो की जिम्मेदारी ना ले तो बेहतर है | कामकाज को लेकर ठीकठाक नतीजे मिलेंगे | घर में अचानक किसी की तबियत बिगड़ सकती है, सावधान रहे | आज कोई अनजान आपकी बड़ी मदद कर सकता है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | लंबित कार्यो को पूरा करने के लिए आज का दिन शुभ है | यदि कोई प्रॉपर्टी खरीद रहे है, तो सभी पहलुओं की अच्छे से जांच कर ले | आर्थिक स्थिति में सुधार आने की उम्मीद बंध रही हैं, आप प्रयास करते रहे | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | लेकिन शाम के समय कोई बड़ी ख़ुशी मिलने की सम्भावना बन रही है | साझेदारी में व्यापार करने वाले जातक अपने विचार खुलकर साझेदारों के सामने रखे | प्रेम जीवन वाले जातक लम्बे समय बाद प्रिय के साथ घूमने जा सकते है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मध्यम रूप का रहेगा | आज घरेलू चीजों पर कुछ खर्चा हो सकता है, हालाँकि ये जरुरी होगा | नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस में अधिक समय तक रुकना पड़ सकता है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | व्यापारियों को कार्यक्षेत्र में अधिक ध्यान देना होगा, तभी लाभ कमा सकेंगे | संतान से जुडी कोई खबर आपको गर्वित करेगी | आज अचानक किसी मित्र से मुलाकात होने की सम्भावना बन रही है | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा |  कामकाज में आपको सहकर्मियों से मदद लेनी पड़ेगी | नई नौकरी की तलाश कर रहे जातको को आज सफलता मिल सकती है | आज के दिन उधार धन लेने से बचे, अन्यथा चुकाने में परेशानी होगी | धर्म कर्म में आपका मन लगेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है | नौकरीपेशा जातको के अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होने के आसार बन रहे है | आज बाहर के खाने से परहेज करे तो बेहतर है | किसी निर्णय में जीवनसाथी का साथ मनोबल बढ़ाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.