राशिफल 30 जुलाई 2020: जानिए अपने राशिफल में आपकी किस्मत में क्या लिखा है और आज का दिन कैसा रहेगा

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज घर परिवार की वजह से आप किसी बात को लेकर तनाव में पड़ सकते है | कामकाज को लेकर आज का दिन शुभ है | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन अच्छा बीतेगा | परिवार में किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है, सतर्क रहे |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आप कुछ नया सीखने को लेकर उत्साहित रहेंगे | कामकाज को लेकर आपकी पकड़ मजबूत होगी | विवाहित जातको के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | आप अपने मित्र से मुलाकात कर सकते है, आप प्रसन्न महसूस करेंगे |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | आज बड़े लेनदेनों में आपको सावधान रहने की जरूरत है | आपके कुछ खर्चे अचानक बढ़ने वाले है | परिवार में सुख शांति भरा माहौल रहेगा | आज दाम्पत्य जीवन में झड़प होने की सम्भावना है, हालाँकि रिश्ते में प्यार बरकरार रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप अपने जीवनसाथी को प्रसन्न करने के लिए कुछ प्लान कर सकते है, इसमें आप सफल भी होंगे | नौकरीपेशा जातको के कार्यभार में वृद्धि होने वाली है | आज आपकी कोई पुरानी मेहनत रंग लाने वाली है | आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज आपका ध्यान परिवार की कुछ जरूरतों को पूरा करने पर रहेगा | आज किसी निजी काम में आपको दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है | आमदनी में वृद्धि आपके चेहरे की ख़ुशी की वजह बनेगी | दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव के साथ आगे बढ़ेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज आपको किसी पसंदीदा जगह जाने का मौका मिलने वाला है | ऑफिस में जूनियर आपसे काम सीखने की इच्छा जता सकते है | इस राशि के प्रेम जीवन वाले जातको को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है | आपको धैर्य रखने की जरूरत है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज कुछ खर्चे होने वाले है, आपको तैयार रहना चाहिए | ऑफिस में आपके किसी काम में विरोधी अड़चन पैदा कर सकते है, सावधान रहे | आज आपका कोई मित्र आपसे सलाह ले सकता है | आप दाम्पत्य जीवन का आनंद उठाएंगे |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज आपका बड़ा आर्थिक लाभ होने वाला है, आप इससे प्रसन्न दिखाई देंगे | आज पिताजी आपको किसी काम की जिम्मेदारी दे सकते है | जो जातक प्रेम जीवन में है, उन्हें अपने रिश्ते में किसी गलतफहमी को जगह नहीं देनी चाहिए |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आपको अपने व्यर्थ कर खर्चो पर एकबार ध्यान देने की जरूरत है | इस राशि के नौकरीपेशा जातको को तरक्की मिलने की सम्भावना बन रही है | परिवार में किसी बात को लेकर चल रहे तनाव को आप दूर करने की कोशिश करेंगे |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिनमान कमजोर है | आज आपको किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसीलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है | कामकाज को लेकर आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके मन में कई विचार आएंगे, जिससे असमंझस की स्थिति पैदा हो सकती है | आज आपको सेहत को लेकर भी सावधान रहने की जरूरत है | परिवार में सुख रहेगा | आज संतान के साथ समय बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे | विवाहित जातको के लिए दिन अच्छा रहेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ है | ऑफिस में उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे | आज आपको पैतृक सम्पत्ति से लाभ होने वाला है | आप आत्मविश्वास को अभिमान में ना बदलने दे, परेशानी में पड़ सकते है | आज जीवनसाथी की कुछ बाते आपको कड़वी लग सकती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.