राशिफल 9 जुलाई 2020: जानिए अपने राशिफल में आपकी किस्मत में क्या लिखा है और आज का दिन कैसा रहेगा

10
मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | आज ऑफिस में किसी से बहस होने की सम्भावना है, इसीलिए सावधान रहे | आज आपको बड़ो की राय पर ध्यान देना चाहिए | आज किसी बात को लेकर अनजाना डर सता सकता है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ मिलेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | व्यापार में पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य ले लिए कोई प्लान बना सकते है | घर में मरम्मत का कार्य शुरू करने के बारे में सोच सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा | प्रेम जीवन में प्रिय मन की कोई बात शेयर कर सकता है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत है, खानपान का ध्यान रखे | ऑफिस में आज बॉस को आपसे शिकायत रहेगी | आज आपका कोई सरकारी काम किसी के सहयोग से पूरा होने वाला है | दाम्पत्य जीवन अच्छा बीतेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा, हालाँकि शाम के समय कोई चिंता आपको घेर सकती है | नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस में अधिक देर रुकना पड़ सकता है | आज समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा | इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शुभ है | आज किसी धार्मिक काम में आप योगदान दे सकते है | कामकाज को लेकर दिन सफलता भरा रहेगा | आज पिताजी किसी फैसले में आपकी राय जानने की कोशिश करेंगे | दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है, आपको सावधान रहना चाहिए |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | किसी काम में अचानक रुकावट आने से आप परेशान हो सकते है | आज ऑफिस में काम कम रहेगा, जल्दी फ्री होने की सम्भावना है | प्रेम जीवन में प्रिय का पूरा साथ मिलेगा | दाम्पत्य जीवन में किसी भी तरह झगड़े की स्थिति से बचने का प्रयास करे |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप अपने घर परिवार को लेकर विचारमग्न रहेंगे | नींद पूरी ना होने की वजह से ऑफिस में आलस से घिरे रहेंगे | जो जातक प्रेम जीवन में है, वे अपने प्रिय के लिए कुछ नया कर सकते है | आज घर में बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है, सावधान रहे |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज आपकी आमदनी में थोड़ी कमी आने की सम्भावना है, लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे | परिवार में किसी सदस्य से बहस होने की सम्भावना है | आज किसी मित्र से मुलाकात करने का विचार बना सकते है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज ऑफिस में किसी काम में आपका अनुभव काम आने वाला है, सहकर्मी आपकी बड़ी तारीफ करेंगे | परिवार के माहौल को लेकर आप प्रसन्न महसूस करेंगे | आज किसी काम में आपको आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है, आपको समय पर मदद मिल जाएगी |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आज अपनी कुछ इच्छाओ को पूरा करने को लेकर आप व्यस्त रहेंगे | कामकाज को लेकर मिले नतीजों से आप प्रसन्न होंगे | आज आपके किसी काम से पिताजी प्रसन्न होंगे |  दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आप अपने तनाव को कम करने की कोशिश में रहेंगे | इस राशि के राशि के जो जातक नौकरी बदलने का सोच रहे है, उन्हें जल्द ही अच्छा मौका मिलने वाला है | आज जीवनसाथी से खुलकर मन की बात करेंगे, रिश्ते में समझ बढ़ेगी |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आर्थिक स्थिति को लेकर आपका दिन शुभ है | कहीं अटका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति को संबल मिलेगा | आज किसी काम को लेकर आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिस वजह से थकान महसूस करेंगे | दाम्पत्य जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.