रिया ने बताया ‘पेंटिंग को देखते हुए सुशांत डर से कांप रहे थे और रुद्राक्ष की माला लिए मंत्र जप रहे थे’

12
सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद से उनकी यूरोप यात्रा पर सवाल उठाये जा रहे है | दरअसल सुशांत अपनी गर्लफ्रेंड रिया और रिया की फॅमिली के साथ यूरोप ट्रिप पर गए थे | वहां से लौटने के बाद से ही उनके व्यवहार में बदलाव आना शुरू हो गया था | ऐसे में सवाल उठा कि यूरोप ट्रिप में ऐसा क्या हुआ था | इस सवाल का जवाब अब रिया ने दिया है, जो कि चौकाने वाला है |
रिया ने चौंकाने वाला खुलासा किया है | रिया ने कहा कि सुशांत एक पेंटिंग को देखने के बाद से बदल गए थे | उनके व्यवहार में परिवर्तन आने लगा था | आखिर ऐसी कौनसी पेंटिंग थी, जिसे देखकर सुशांत का व्यवहार इतना बदल गया | आइये जानते है क्या था उस पेंटिंग में |
रिया ने बताया कि यूरोप ट्रिप के दौरान वे एक 600 साल पुराने हेरिटेज होटल में रुके थे | इस होटल में कई तरह की पेंन्टिंग लगी हुयी थी | इन पेंटिंग्स में से एक पेंटिंग थी, जिसमे शैतान अपने बच्चे को खा रहा था |
रिया ने आगे कहा कि “मैं और शौविक दूसरे कमरे में थे | जब मैं सुशांत के कमरे में गई तो देखा कि वह काफी डरे हुए थे | हाथ में रुद्राक्ष की माला लेकर कुछ मंत्र जप रहे थे | जब मैंने पूछा कि क्या हुआ तो सुशांत ढंग से कुछ बता भी नहीं पा रहे थे | बस ये कह रहे थे कि उन्हें पेंटिंग के कैरेक्टर दिख रहे थे |”
रिया ने आगे कहा कि उस रात वे और शौविक, सुशांत के साथ उनके कमरे में ही सोए | इसके बाद वे सुशांत को एक डिटॉक्स सेंटर में भी ले गए | उनका 2 नवंबर को लौटने का प्लान था | लेकिन इन वजहों से हम 28 अक्टूबर को ही लौट आए |
रिया जिस पेंटिंग की बात कर रही है, उसका नाम Saturn Devouring His Son है | इस पेंटिंग को फ्रांस के मशहूर पेंटर फ्रांसिस्को गोया ने बनाया था | उन्होंने इस तस्वीर ग्रीक में प्रचलित मान्यताओं के आधार पर बनाया था |
मान्यता के अनुसार सैटर्न (शनि) को जब पता चला कि उसके बच्चे ही उसकी हार की कारण बनेंगे, और उसे गद्दी से हटा देंगे | तो उसने अपने पैदा होने वाले हर बच्चे को खाना शुरू कर दिया | गोया ने ये पेंटिंग अपने घर की दीवार पर बनाई थी | उनकी मृत्यु के बाद इस पेंटिंग को कैनवास पर उतरा गया था |
वैसे बता दे सुशांत की रूचि पेंटिंग में भी खूब थी | उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट के कवर फोटो में डच शिल्पकार और पेंटर विंसेट वैन गैग की मशहूर पेंटिंग लगायी थी | गैग ने ये पेंटिंग तब बनाई थी, जब वे डिप्रेशन से जूझ रहे थे | बता दे गैग ने भी आत्महत्या करके अपनी जान दे दी थी |

Leave a Reply

Your email address will not be published.