रोहित और कोहली में कौन है सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, धोनी ने दिया यह जवाब

14

आप तो जानते ही होंगे कि भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चूके है। लेकिन आज भी कई बार चर्चा होती है, तो उनका नाम जरुर लिया जाता है।

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर एम एस धोनी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणी की थी। एम एस धोनी ने कप्तान रहते हुए भारत को आईसीसी की सभी ट्रॉफी दिलाई। वहीं धोनी एक अच्छे कप्तान के साथ साथ एक अच्छे विकेटकीपर और टीम के लिए बेस्ट फिनिशर भी साबित हुए।

आज भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाडी भी धोनी की कप्तानी में खेल चूके है। ये खिलाडी आज भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन अगर देखा जाए तो कई जगह रोहित शर्मा और विराट कोहली में अक्सर तुलनात्मक चर्चा होती रहती है। लोगों का एक ही सवाल होता है कि दोनों में से कौन बेस्ट है।

ऐसे में यही सवाल एकबार धोनी से संन्यास लेने से पहले पूछा गया था। तब धोनी ने इसके जवाब में क्या कहा था। आज यही हम आप को इस आर्टिकल में बताने जा रहे है। तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है।

रोहित या कोहली? धोनी ने दिया ये जवाब

आप को जानकारी के लिए बता दें कि धोनी ने अपने सारे करियर के दौरान कभी भी किसी खिलाडी की दूसरे किसी खिलाडी से तुलना नहीं की है। वे ऐसा करने में शर्माते नहीं है। लेकिन उनसे एक बार जब रोहित और विराट के बारे में सवाल किया गया।

तब उन्होंने कहा कि, “भारतीय क्रिकेट टीम का हर क्रिकेटर सर्वश्रेष्ठ है। वहीं सभी खिलाडी अपनी अलग अलग क्षमता अनुसार खेल दिखाते है। तो यह कहना गलत नहीं होगा कि रोहित अपनी जगह एक बेहतर खिलाडी है। वहीं विराट कोहली अपनी जगह बेहतर है। तो में यही कहना चाहूंगा कि दोनों खिलाडी भारत के लिए महत्वपूर्ण अंग है।”

फिलहाल कुछ दिनों पहले विराट कोहली का फॉर्म नहीं था। इस दौरान कई सारे दिग्गज खिलाडी विराट कोहली को बाहर करने पर विचार कर रहे थे। लेकिन रोहित शर्मा ने विराट कोहली का संपूर्ण समर्थन किया।

रोहित शर्मा ने कहा कि, “विराट को अपनी फॉर्म पर ध्यान देना चाहिए। वहीं उन्होंने अपने करियर में क्या क्या किया है, इस पर ध्यान देते हुए बात करनी चाहिए। वहीं किसी खिलाडी को टीम से बाहर करना से उसकी फॉर्म वापिस नहीं आ जाती। ” इस तरह रोहित शर्मा ने विराट कोहली का समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.