खुफिया जानकारी के मुताबिक, सीमापार पाक अधिकृत कश्मीर से 400 से 500 आंतकी भारत में घुसपैठ करने की कोशिश में लगे है। इस दौरान ये सभी नागरिक सुरक्षाबलों और कश्मीर की आम जनता को निशाना बना सकते है। मुख्य लांचिंग पैड्स पर आतंकवादियों का जमावड़ा देखा गया है। खबर मिली है कि उत्तर कश्मीर के केरन सेक्टर के दूसरी ओर पीओके के दुधनियाल में 6 आतंकवादी मौजूद है। इन आतंकवादियों के संगठन की जानकारी नहीं मिली है। वहीं रामपुर के दूसरी ओर खोजाबंदी में 10 जैश-ए-मोहम्मद के आंतकवादी मौजूद है। इसके अलावा देहरी में दो गिरोह के 9-9 आतंकी मौजूद है और नौशेरा में 7 आंतकवादी के होने की खबर मिली है। ये सभी भारत की सीमा में दाखिल होने की फिराक में है।
कश्मीर में खुफिया विभाग के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि घाटी में आतंकवादी कश्मीरियों को निशाना बनाने की फिराक में है। उनकी योजना लोगों पर हमला करने की है। हाल ही में कुलगाम के नूराबाद के ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल के चेयरमैन पर हमले की एक ऐसी ही साजिश का खुलासा हुआ है। इसके अलावा शोपियां के कई नागरिकों पर हमले की आशंका है।