वास्तु टिप्स – इन गलतियों की वजह से नहीं रुकता आपकी जेब में धन

6

वास्तु में ऐसे कई उपायों के बारे में बताया गया है, जिसे अपनाकर आप आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं और आपकी बचत भी बढ़ेगी।

  • अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप धन को सही और सुरक्षित स्थान पर ही रखें। अगर धन सही और सुरक्षित स्थान पर नहीं रखा जाता था तो व्यक्ति को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
  • पर्स में कुछ चीजों को रखना वास्तु शास्त्र में अशुभ माना गया है। इसकी वजह से धन जेब में रुकता नहीं है और फिजूल खर्च में बचत की राशि खर्च हो ही जाती है। इन बातों का ध्यान रखकर आप वास्तु के दोषों से छुटकारा पा सकते हैं।
  • कटा-फटा और गंदा पर्स जेब में रखना नहीं चाहिए। इससे आर्थिक नुकसान होता है। धन को हमेशा जहाँ भी रखें सही से सुव्यवस्थित ढंग से रखें। सिक्के घर में इधर-उधर रखना भी शुभ नहीं होता है। इससे व्यक्ति पर कर्ज बढ़ता है।
  • पर्स में कभी भी ब्लेड,चाकू, दवा नहीं रखनी चाहिए। इसे अशुभ माना गया है, जिसकी वजह से व्यक्ति के खर्च बढ़ जाते हैं।
  • अगर आप पर्स में सिक्के रखते हैं तो एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि उनकी आवाज न हो। वहीं पर्स में मां लक्ष्मी की छोटी तस्वीर रखना काफी शुभ है।
  • पर्स में पुराने बिल, रसीदें नहीं रखनी चाहिए। इससे खर्च बढ़ता है और बचत कम होती है। पुराने कागजातों पर राहु का प्रभाव होता है। इसलिए वास्तु शास्त्र में पर्स में पुराने बिल और रसीदे रखना शुभ नहीं माना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.