विकास दुबे की गिरफ्तारी पर माँ ने दिया बड़ा बयान, जानिए

10
एक हफ्ते से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है | मध्यप्रदेश के उज्जैन में उसे गिरफ्तार किया गया है, बताया जा रहा है की उसने आत्मसमर्पण किया है | 8 पुलिसवालों की हत्या के आरोपी विकास दुबे की उत्तर प्रदेश पुलिस को एक हफ्ते से तलाश थी | ऐसे में उसकी गिरफ्तारी को लेकर अब विकास दुबे की माँ का भी बयान आया है |
मीडिया से बात करते हुए विकास दुबे की माँ सरला देवी ने कहा कि ‘विकास दुबे का मध्यप्रदेश में ससुराल है और वो हर साल महाकाल के दर्शन करने के लिए जाता था |’
इसके बाद सरला देवी से पूछा गया कि वे सरकार से क्या कार्यवाही चाहती है, तो उन्होंने कहा कि ‘सरकार को जो उचित लगे वो करे | हमारे कहने से कुछ नहीं होगा, सरकार इतनी बड़ी है |’
सूत्रों की माने तो विकास दुबे पिछले 15 सालो से महाकाल के दर्शन के लिए आता था | 12 साल पहले दर्शन के लिए आते समय उसकी कार का एक्सीडेंट भी हो गया था | ऐसा भी बताया जा रहा है कि उज्जैन में मंदिर में आने जाने के कारण उज्जैन में उसके कई परिचित है |
इस तरह पकड़ा गया
उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 9 जुलाई की सुबह विकास दुबे मंदिर पहुंचा था और उसने दुकानदार से पूछा कि दर्शन की पर्ची कहाँ कटेगी | उस समय दुकानदार को उस पर शक हुआ क्योंकि पिछले दिनों से उसकी तस्वीर टीवी अख़बार हर जगह मौजूद थी | इसके बाद दुकानदार ने सुरक्षा कर्मियों को सूचित किया |
बाद में सुरक्षा कर्मियों ने उससे ID कार्ड माँगा तो वह टालमटोल करने लगा और जाने की कोशिश करने लगा | तब सुरक्षाकारियों ने महाकाल थाने को सूचित कर दिया | तब वहां मीडिया भी पहुंच गयी थी और पुलिस भी | तब स्थानीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published.