शुरू हो गया है दूसरी किश्त जनधन खाता में पैसा डालना , तो जिन जिन लोगों के खाते में पैसे नहीं आए उनको इस किस्त मैं मिलेगा

इस बीच सरकार ने महिला जनधन खातों में 500-500 रुपये की दूसरी किस्त सोमवार, 4 मई से डालने की घोषणा कर दी है। सरकार यह सहायाता राशि कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में गरीबों की मदद के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते 26 मार्च को महिला जनधन खाताधारकों के खातों में अप्रैल से तीन महीने तक हर माह 500-500 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी।

बैंकों में भीड़ से बचने के लिए नीचे वाले समय सारणी अनुसार ब्रांच, सीएसपी, बैंक मित्रों से भुगतान प्राप्त कर सकते है। गौरतलब है कि अप्रैल की किस्त के रूप में केंद्र सरकार 20.05 करोड़ महिलाओं के जनधन खाते में 500-500 रुपए के रूप में अब तक कुल 10029 करोड़ रुपए भेज चुकी है। वहीं मई की किस्त के रूप में 10315 करोड़ महिलाओं के खातों में 20.63 करोड़ की रकम भेज चुकी है। अब जून की किस्त के रूप 500-500 रुपए भेज रही है। आइए जानें ये पैसा आपके खातों में कब पहुंचेगा।

इस तरह से निकलेगा पैसा
खाता संख्या का आखिरी अंक                   पैसा निकालने की तिथि
0-1                                              5 जून
2-3                                              6 जून
4-5                                              8 जून
6-7                                              9 जून
8-9                                              10 जून

वहीं यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी एटीएम से पैसा निकाला जा सकता है। इसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं लगेगा। फिलहाल 11 मई के बाद कोई भी खाता नंबर वाला व्यक्ति पैसा निकाल सकता है। आईबीए ने खाताधारकों से अपील की है कि वो बैंकों के सामने भीड़ न लगाएं। लोग अपने खाता संख्या के अनुसार पैसा निकालने तारीख के हिसाब से आए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.