समुन्द्र के तट पर आया 75 फ़ीट लम्बा जीवा, वीडियो वायरल

13
समुद्री दुनिया रहस्यों से भरी हुयी है | अक्सर सोशल मीडिया पर विचित्र समुद्री जीवो से जुड़े वीडियो भी वायरल होते रहते है | हमे समुद्री दुनिया से जुडी कोई रोचक भी अक्सर मिलती रहती है | वैसे बता दे वैज्ञानिको के अनुसार समुद्र के 95% जीव तो अब भी अज्ञात है | ऐसे में सोशल मीडिया पर एक विशाल समुद्री जीव का वीडियो खूब वायरल हो रहा है |
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है | जिसमे एक विशाल व्हेल दिखाई दे रही है | जानकारी के अनुसार ये वीडियो इंडोनेशिया का है | इंडोनेशिया के समुन्द्र तट पर व्हेल बहकर आ गयी, जब लोगो ने इस व्हेल की जांच की तो व्हेल मृत पायी गयी | रिपोर्ट के अनुसार व्हेल की लम्बाई 75 फ़ीट थी |
ये एक नीली व्हेल थी, जो इंडोनेशिया के नुनहिला के ना बाटू कपाला बीच पर मृत पायी गयी | व्हेल के समुद्री तट पर मिलने के कई वीडिओज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है | कई लोग व्हेल की मृत्यु को लेकर अपना दुःख भी जता रहे है |
जैसे ही आसपास के इलाके में व्हेल के पाए जाने के खबर फैली, वहां लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गयी | हालाँकि अभी तक व्हेल की मृत्यु को लेकर कोई ख़ास बात सामने नहीं आयी है कि इसकी मृत्यु कैसे हुयी | स्थानीय संरक्षण अधिकारी ने कहा कि प्रतीत होता है की व्हेल की मृत्यु यहाँ नहीं हुयी है, उसकी मृत्यु काफी पहले हुए होगी |
वैसे जानकारी के लिए बता दे अक्सर मृत समुद्री जीव समुन्द्र के तटों पर बहकर आ जाते है | इससे पहले हाल ही में अक्टूबर में कुपांग के तट पर 7 व्हेल मछली मृत पायी गयी थी |

Leave a Reply

Your email address will not be published.