सावन माह में घर में भगवान शिव की तस्वीर लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

3

सावन माह भगवान शिव शंकर को समर्पित होता है। यह माह शिव भक्तों के लिए भी काफी खास होता है, जो माह में व्रत भी रखते हैं। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए श्रद्धालु सावन माह में कई तरह के उपाय भी करते हैं। सावन माह में ही शिवाष्टक और रुद्राभिषेक श्रद्धालु सबसे ज्यादा करते हैं। सोमवार को सभी मंदिर जाकर पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। अक्सर सावन माह मेंशिव भक्त भगवान भोलेनाथ की तस्वीर या मूर्ति घर में स्थापित करते हैं लेकिन इस दौरान कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तस्वीर या मूर्ति अगर सही लगी होगी तभी भक्त पर शिव कृपा बरसेगी। आईये जानते हैं कि किन बातों का ध्यान शिवजी की मूर्ति और तस्वीर लगाते समय रखना चाहिए।

  • घर में कभी भी भगवान भोलेनाथ के वैराग्य के स्वरूप की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं में इसे शुभ नहीं माना गया है। भगवान शिव की जब भी घर में तस्वीर लगाएं तो उनके साथ माता पार्वती भी जरूर हों या शिव परिवार की ही तस्वीर लगाएं। मान्यता है कि सावन माह में अगर भगवान शिव और पार्वती माता की पूजा एक साथ की जाती है तो श्रद्धालु के घर में सब मंगल ही मंगल होता है और परिवार पर शिव कृपा बनी रहती है।
  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की उत्तर दिशा में भगवान शिव की तस्वीर लगाना सबसे ज्यादा शुभ होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
  • बच्चों का मन अगर पढ़ाई नहीं लगता है कि तो घर में नंदी पर बैठे भगवान शिव की फोटो लगाएं। इससे बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।
  • घर में जब भी भगवान शिव की तस्वीर लगाएं तो आर्शीवाद देते हुए ही कोई तस्वीर लगाएं। रोद्र रूप की तस्वीर लगाना शुभ नहीं होता है। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है और तनाव भी बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.