सुनहरा मौका: सोने में आई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, जानिए आज के दाम

6

सोने के दामों में पिछले कई दिनों से गिरावट देखी जा रही है। कभी 55 हजार के ऊपर जा चुके 24 कैरेट सोने के भाव में अब दो हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आंकी गयी है। इसके साथ भी अब तक 24 कैरेट सोना 9017 रुपये सस्ता हो चुका है, जबकि चांदी की कीमत में 2303 रुपये प्रति किलो की कमी आयी है। इसके साथ ही चांदी 8585 रुपये तक सस्ती हो चुकी है। सोने और चांदी के दामों में आ रही इस तरह की गिरावट को देखते हुए लोग अंदाजा लगाने लगे हैं कि सोना अब एक बार फिर 45 हजार के करीब आ सकता है।

इस बारे में एक्सपर्ट कहना है कि डॉलर इंडेक्स में तेजी की वजह से सोना इतना सस्ता हुआ है, लेकिन यह गिरावट अस्थाई है। लॉन्ग टर्म में तेजी आएगी।

पिछले हफ्ते ऐसी रही सोने-चांदी की चाल

तारीख और दिन    सोने का सुबह का रेट     शाम का रेट    चांदी का सुबह का रेट      शाम का रेट

05 फरवरी शुक्रवार      47030                47237                67208            67423
04 फरवरी गुरुवार       47544                47452                67078             67015
03 फरवरी  बुधवार      48034                 47976                67807            67496
02 फरवरी  मंगलवार    48537                 48364                 71804            70302
01 फरवरी सोमवार       48668                48745                73071            73043
29 Jan शुक्रवार          49074                49393                 68337            69726
7 अगस्त 2020           56254                56126                 76008            75013
स्रोत:IBJA

गौरतलब है कि कोरोना काल में सबसे ज्यादा प्रभावित सर्राफा मार्केट रही है। सोने में रिकार्ड स्तर की बढ़त देखी गयी थी। ऐसे में अब विशेषज्ञ का मानना है कि सोने के दामों में आ रही यह गिरावट लॉन्ग टर्म है शॉर्ट टर्म इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

सोने की मांग में आ गई थी कमी 

बता दें कि सोने की मांग साल 2020 से अब तक 35 प्रतिशत से ज्यादा घट कर 446.4 टन रह गई है। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि डब्ल्यूजीसी की 2020 की सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड़ के कारण लगे लॉकडाउन और बहुमूल्य धातुओं के रेट अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने के बीच सोने की मांग में कमी आ गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.