पॉपुलर होना पत्नी को पड़ा भारी सोशल मीडिया पर , पति ने दी दर्दनाक मौत, जानें खूनी-खेल की पूरी स्टोरी

जी हां… सोशल मीडिया पर मशहूर होना एक महिला को इतना भारी पड़ गया। कि उसे अपनी जान गवानी पड़ी। हैरानी की बात तो ये है कि महिला की हत्या करने वाला कोई और नहीं। बल्कि उसका ही पति था। दरअसल मामला जयपुर का है। जहां पर एक युवक ने अपने पत्नी को इसलिए मार दिया। क्योंकि महिला सोशल मीडियी पर पॉपुलर हो रही थी। महिला के फॉलोअर समय के साथ बढ़ते जा रहे थे। लेकिन ये बात पति बर्दाश्त नहीं कर पाया।

मामला जयपुर के आमेर थाना इलाके का है। आरोपी पति का नाम अयाज अहमद है। तो वही मृतक महिला का नाम नैना उर्फ रेशमा मंगलानी है। अयाज और रेशमा ने तीन साल पहले ही आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी की थी। बाद में दोनों ने निकाह भी किया। लेकिन पिछले 1 साल से दोनों के बीच में काफी विवाद चल रहा था। जिसके चलते दोनों अलग रह रहे थे लेकिन हत्या के दिन पति अयाज रेशमा को विवाद को खत्म करने की बात कहकर अपने साथ ले गया। लेकिन आगे जाकर अयाज ने रेशमा की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली हाई-वे के मंदिर के पास महिला का खून से सना एक शव मिला था। महिला के पास ही स्कूटी और हेलमेट पड़ा था। जिसकी चलते महिला की पहचान की गई।

पुलिस ने बताया कि अयाज ने रेशमा का चेहरा पत्थर से कुचल दिया था ताकि कोई भी उसकी पहचान न कर सके। लेकिन जब मामले की जांच की गई। तो हत्या का सारा शक पति पर गया। जिसके बाद पता चला कि आरोपी अयाज अहमद अपनी पत्नी पर शक करता था। जिसके चलते ही उसने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची। पति हत्या के इरादे से सुलह के बहाने उसे ले गया। इसके बाद रास्ते में पहले दोनों ने शराब पी। इसके बाद नशे में अयाज ने रेशमा की हत्या कर दी। बता दे कि फेसबुक पर रेशमा के 60 हजार फॉलोअर्स थे और वह अपनी कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती थी। जिस वजह से फॉलोअर्स बढ़ भी रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.