अपनी राशि से जानिए किस राशि का व्यक्ति होगा आपका सच्चा दोस्त

4
वैसे तो हमारे कई दोस्त होते है लेकिन खास बहुत कम होते है | गहरी दोस्ती होना इतना आसान नहीं होता है | कोई भी दोस्ती समय के साथ मजबूत होती जाती है | ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि हमारी दोस्ती सामने वाले व्यक्ति की राशि पर निर्भर करती है | आज हम इसके बारे में बात करने जा रहे है, तो आइये देखते है | किस राशि के लोग आपके अच्छे दोस्त बन सकते है |
मेष
इस राशि के जातक सिंह और धनु राशि के जातको के परम मित्र होते है | वहीँ मिथुन, तुला और कुम्भ से इनकी सामान्य दोस्ती होती है |
वृष
इस राशि के जातको की दोस्ती कन्या और मकर राशि वालो के साथ यादगार होती है | वहीँ कर्क, वृश्चिक और मीन के जातको संग इनकी दोस्ती सामान्य होती है |
मिथुन
इस राशि के जातको की तुला और कुम्भ राशि वालो से शानदार दोस्ती होती है | जबकि धनु, मेष और सिंह से सामान्य दोस्ती होती है |
कर्क
इस राशि के जातको की वृश्चिक और मीन राशि वालो से घनिष्ठ मित्रता होती है | वहीँ वृष, कन्या और मकर राशि वालो से सामान्य दोस्ती होती है |
सिंह
इस राशि के जातको की मेष और धनु राशि के जातको से अच्छी दोस्ती होती है | जबकि मिथुन, तुला और कुम्भ से सामान्य दोस्ती होती है |
कन्या
कन्या राशि के जातक वृष और मकर राशि के परम मित्र होते है | जबकि कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालो के साथ इनकी दोस्ती ठीकठाक होती है |
तुला 
इस राशि के लोगो की दोस्ती मिथुन और कुम्भ राशि वालो के साथ शानदार होती है | वहीँ मेष सिंह और धनु के साथ सामान्य होती है |
वृश्चिक
इस राशि के जातको की दोस्ती कर्क, वृश्चिक, वृष, कन्या और मकर राशि के जातको संग बेहद अच्छी होती है |
धनु
इस राशि के जातक मेष और सिंह राशि वालो के घनिष्ठ मित्र होते है | वहीँ मिथुन, तुला और कुम्भ से इनकी सामान्य मित्रता होती है |
 
मकर
ये लोग कन्या, वृष और कर्क के जातको संग अच्छे मित्र होते है | वहीँ मीन के जातको संग इनकी दोस्ती सामान्य होती है |
कुम्भ
इस राशि के जातको और मिथुन और तुला के जातको के बीच दोस्ती शानदार होती है | जबकि मेष, सिंह और धनु संग इनकी दोस्ती सामान्य होती है |
मीन
मीन राशि के जातको की कर्क और वृश्चिक राशि के साथ मित्रता सफल रहती है | वहीँ वृष, कन्या और मकर संग इनकी दोस्ती सामान्य होती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.