अब तक विश्व में 4 करोड़ लोग हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव, इन देशों में फिर से लगा लॉकडाउन

7

लॉकडाउन के चलते लंदन के रहने वाले लोगों किसी और के घर आने जाने में पर पाबन्दी लगा दी गई हैं। तो दूसरी तरफ पेरिस और आठ अन्य प्रमुख फ्रांसीसी शहरों के निवासियों को चार हफ्ते यानी लगभग एक महीने के लिए सुबह 6 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक अपने घरों में रहने के लिए आदेश जारी कर दिया जाएगा। वहीं स्पेन ने भी 6,591 केस दर्ज किए गए। दूसरी तरफ इटली में रिकॉर्ड 10,010 केस दर्ज किए। बेल्जियम सोमवार से चार हफ्ते के लिए सभी रेस्तरां बंद कर देना का आदेश जारी कर दिया है।

फ्रेंच सीनेट के प्रेस ऑफिस ने कि आठ फ्रांसीसी सीनेटरों ने कोरोना वायरस के लिए सकारात्मक टेस्ट किया है। सीनेटरों में से एक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। राष्ट्र के 348 सीनेटरों में से 125 के बीच केसों का मालूम चला था। देश में शुक्रवार को 25,086 नए कोरोनो मामले सामने आए। संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने बताया कि एक विभाजित विश्व महामारी से लड़ने की चुनौती के लिए “विफल” रही है जिससे लाखों लोग गरीबी के दलदल में फंसते जा रहे हैं। इसे रोकने के लिए कोई ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.