आपकी हर परेशानी को दूर करेंगे ये पेड़-पौधे, जानें कौन सा पौधा घर में लगाना है शुभ

6

वातावरण का प्रभाव व्यक्ति पर पड़ता है। घर में लगे पेड़ पौधे हमे हमेशा स्‍वस्‍थ रखते हैं और सकारात्मक ऊर्जा देते हैं। पेड़-पौधे लगाते समय भी कई बातों का ध्यान देना चाहिए। कई पौधे घर में या घर के आस पास होने भी अशुभ माने गए हैं। जबकि कई पेड़ पौधे बेहद शुभ माने गए हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और परिवार के सभी सदस्यों के बीच प्रेम भी बढ़ता है।

केले का पौधा
केले के पौधे से कई धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हैं। केले के पौधे को शुद्ध माना गया है। यही वजह है कि इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ में किया जाता है। वहीं केले इ पेड़ के साथ तुलसी का भी पौधा अगर लगा तो वो काफी शुभ है।

तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा घर में जरूर लगाना चाहिए। हिंदू पुराणों में बताया गया है कि इसमें मां लक्ष्मी वास करती हैं। वहीं जिस घर में तुलसी की पूजा होती है। उस घर में श्री हरी विष्णु की कृपा भी बनी रहती है। तुलसी का पौधा वास्तु दोषों को खत्म करता है और नकारात्मक ऊर्जा भी नाश करता है लेकिन इस पौधे को दक्षिण दिशा में न लगाएं।

बेल का वृक्ष
मान्यता है कि भगवान शिव खुद बेल के पेड़ पर निवास करते हैं। वहीं घर में अगर बेल का पेड़ अगर लगा होता है तो मां लक्ष्मी की कृपा भी परिवार के सभी सदस्यों पर बनी रहती है।

अश्वगंधा का पौधा
अश्वगंधा एक औषधि पौधा होने के साथ वास्तु दोष को भी खत्म करता है। जो जीवन को सुखमय बनाता है।

आंवले का पेड़
मान्यता है कि आंवले के पौधे की पूजा करने से सभी मन्नतें पूर्ण होती हैं। वास्तु शास्त्र में इसे घर में लगाना बेहद शुभ माना गया है। इस पौधे को पूरब या उत्तर या उत्तर दिशा में लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.