आपके जीवन की खुशियों की चाबी है ये वास्तु टिप्स, जरूर आजमाए

8
कई बार एक हँसते खेलते घर में खुशियों को अचानक नजर लग जाती है | रिश्तो में कड़वाहट आने लगती है | इसके अलावा घर में कई प्रकार की नयी समस्याएं जन्म लेने लगती है | घर में पैदा हुयी ऐसी स्थिति की वजह कई बार घर का वास्तु दोष होता है | ऐसी स्थिति में आपको एक बार अपने घर के वास्तु पर अवश्य ध्यान देना चाहिए | ऐसे में आज हम आपके लिए वास्तु के कुछ आसान से उपाय लाये, जो आपकी काफी मदद कर सकते है |
  • वास्तु के अनुसार घर में एक बार गूगल का धुंआ करना बेहद शुभ माना गया है |
  • गेंहू पिसाते समय यदि उसमे तुलसी की 11 पत्तियां और नागकेशर के 2 दाने डाल दिए जाये, तो शुभ फल की प्राप्ति होती है |
  • सरसो के तेल में लौंग डाल कर दीपक जलना शुभ फल प्रदान करता है |
  • प्रत्येक गुरुवार को तुलसी के पौधे को दूध अर्पित करना चाहिए |
  • तवे पर रोटी सेकने से पहले, तवे पर दूध के छींटे मारना शुभ है |
  • घर में बनने वाली पहली रोटी गाय माता के लिए होनी चाहिए |
  • घर में कभी तीन दरवाजे एक रेखा में बने नहीं होने चाहिए |
  • सुख चुके फूलो को कभी घर में नहीं रखना चाहिए |
  • ड्राइंग रूम में संत महात्माओ की तस्वीर आशीर्वाद देने वाली मुद्रा में लगानी चाहिए |
  • घर में कभी कबाड़ और खराब हो चुकी वस्तुओ को ना रखे |
  • घर में रखा फर्नीचर हमेशा गोल किनारो का ही होना चाहिए |
  • घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में हरियाली से जुडी तस्वीरें लगनी चाहिए |
  • घर में लगे नल का पानी कभी टपकना नहीं चाहिए, यदि टपकता है, तो तुरंत सही करवा ले |
  • घर से जल की निकासी का मार्ग उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए | ये आर्थिक लाभ पहुंचता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.