आ गयी बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट की लिस्ट, ये एक्ट्रेस लगाएगी बोल्डनेस का तड़का

11
टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस हर साल सुर्ख़ियों में रहता है | हर साल की तरह इस बार भी बिग बॉस को सलमान खान होस्ट करने वाले है | टीवी का ये शो भले ही कितना भी विवादों में रहे, लेकिन लोगो में इसका क्रेज गजब का होता है | 3 महीने चलने वाला ये शो इस साल 3 अक्टूबर से शुरू होने वाला है | वैसे लम्बे समय से अनुमान लगाए जा रहे थे कि इस बार के कंटेस्टेंट कौन कौन होंगे |
अगर आप भी इस बात को लेकर उत्साहित थे, तो बता दे इस बार के कंटेस्टेंट की लिस्ट आ चुकी है | तो चलिए जानते है, आज की इस पोस्ट में आपके लिए हम क्या ख़ास लेकर आये है |
रुबीना दिलैक
 
 
टीवी पर छोटी बहु का किरदार निभाने वाली रुबीना लम्बे समय से पर्दे से दूर थी | उन्होंने कई सीरियल को छोड़ दिया और दाम्पत्य जीवन का आनंद ले रही थी | लेकिन अब जल्द ही वे बिग बॉस में नजर आएगी |
अभिनव शुक्ला
 
 
अभिनव शुक्ला टीवी के जाने माने एक्टर है और रुबीना दिलैक के पति है | वे कई टीवी सीरियल और फिल्मो में नजर आ चुके है | वैसे अभिनव और रुबीना की केमिस्ट्री परदे पर देखना मजेदार होगा |
शार्दुल पंडित
 
 
शार्दुल बंदिनी और कुलदीपक जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके है | लॉक डाउन के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बदहाल जिंदगी का जिक्र किया था | जिसके बाद वे सुर्ख़ियों में आ गए थे, अब वे जल्द ही बिग बॉस में नजर आएंगे |
शहज़ाद देओल
 
 
ये एक्टर और मॉडल है | वे रियल्टी शो ‘ऐस ऑफ़ स्पेस’ और ‘टॉप मॉडल इंडिया’ में नजर आ चुके है | रियल्टी शो का उन्हें अच्छा ख़ासा एक्सपीरियंस है, जो बिग बॉस में काम आने वाला है |
जिया मानेक
 
 
जिया पर्दे पर गोपी बहु के नाम से फेमस है, हाल ही में इनकी क्लिप ‘रसोड़े में कौन था’ बड़ी फेमस हुयी थी | वे बिग बॉस में नजर आने वाली है | हालंकि खबरे उठ रही है कि उनकी मेकर्स संग डील को लेकर उठापटक हो रही है |
जैस्मिन भसीन
 
 
जैस्मिन टीवी एक्ट्रेस है | वे ‘टशन ऐ इश्क़’ और ‘दिल से दिल तक’ सीरियल में नजर आ चुकी है |
निशांत सिंह मलकानी
 
 
निशांत टीवी के जाने माने एक्टर है | वे ‘मिले जब हम तुम’, ‘गुड्डन तुमसे ना हो पायेगा’ और ‘राम मिलायी जोड़ी ‘जैसे सीरियल में नजर आ चुके है | इसके अलावा फिल्म और वेब सीरीज भी कर चुके है |
पवित्रा पुनिया
 
 
पवित्रा कई सीरियल में नेगेटिव किरदार निभा चुकी है | इसके अलावा रियल्टी शो ‘स्प्लिट्सविला’ में भी नजर आ चुकी है | वैसे निजी जिंदगी को लेकर अक्सर वे सुर्ख़ियों में रहती है |
एजाज खान
 
 
एक्टर एजाज कई फिल्मो और वेब सीरीज में नजर आ चुके है | आपको ‘तनु वेड्स मनु’ फिल्म में आर माधवन का दोस्त जस्सी याद होगा | उसका किरदार इन्होने ही निभाया था |
राहुल वैद्य
 
 
जाने माने सिंगर है | म्यूजिक से जुड़े कई रियल्टी शो में नजर आ चुके है | इसके अलावा अपने कई एल्बम भी निकाल चुके है |
जान कुमार सानू
 
 
ये सदाबहार सिंगर कुमार सानू के बेटे है | ये भी सिंगर है, हाल ही में उन्होंने अपने पिता के गाने को रीक्रिएट किया था | वैसे कुछ दिनों पहले अपने नाम को लेकर खूब चर्चा में रहे थे |
सारा गुरपाल
 
 
पंजाबी एक्ट्रेस है | कई फिल्मो और म्यूजिक वीडिओज़ में नजर आ चुकी है | बता दे पिछली बार बिग बॉस में धूम मचाने वाली शहनाज गिल भी पंजाबी से ही आयी थी |
निक्की ताम्बोली
 
 
ये साउथ इंडियन फिल्म एक्ट्रेस है | तमिल और तेलुगु फिल्मो में नजर आ चुकी है | अपने बोल्ड अंदाज को लेकर अक्सर ये सुर्ख़ियों में रहती है |
इनके अलावा कयास लगाए जा रहे है कि शगुन पांडे, नेहा शर्मा, प्रतीक सहजपाल और नैना सिंह भी शो का हिस्सा बन सकती है | भले ही वे वाइल्ड कार्ड एंट्री ले |

Leave a Reply

Your email address will not be published.