इतिहास से भी पुराना है ये भव्य स्मारक, आज तक बना हुआ है रहस्य

8
हमारे देश और दुनिया में ऐसे कई रहस्य है, जो पिछले हजारो सालो से अनसुलझे रहस्य ही बने हुए है | इन रहस्यों को रहस्य बने इतना समय हो चूका हैं कि अब लगता है कि शायद ये कभी सुलझ नहीं पाएंगे | ऐसे ही रहस्य से भरी एक जगह आयरलैंड के काउंटी मिथ में है |
यहाँ एक प्रागैतिहासिक स्मारक है, जो कि बॉयरन नदी के उत्तर में ड्रोघेडा से आठ किलोमीटर पश्चिम में स्थित है | इस स्मारक का नाम न्यूग्रेंज (Newgrange) है | रिपोर्ट के अनुसार इस स्मारक का निर्माण 3200 ईसा पूर्व के आस पास पाषाणकाल में हुआ था | रिपोर्ट्स की माने तो ये भव्य स्मारक स्टोनहेंज और मिस्त्र के पिरामिडो से भी पुराना है, अनुमानतः ये उनसे 500 साल पुराना है |
ये स्मारक एक टीलेनुमा गोलाकार आकृति है, इसका अंदरूनी भाग पत्थरो से बना है | खोजकर्ताओं को इसके अंदर इंसानी हड्डिया और कब्र मिली थी | जिस वजह से ऐसा बताया जाता है कि ये पूरा स्मारक ही एक प्रकार की कब्र है |
हालाँकि कई पुरातत्विदों का मानना है कि इस स्मारक का निर्माण धार्मिक कार्य के लिए कराया गया होगा | शायद ये किसी प्रकार का पूजा स्थल हो | लेकिन इसे किसने बनाया और क्यों बनाया, ये कोई नहीं जानता | ये ऐसा रहस्य है, जो आज तक अनसुलझा है |
जानकारी के अनुसार इस स्मारक की खोज कई सालो पहले ही हो गयी थी, लेकिन 1962 से 1975 तक इसकी खुदाई का काम चला | ताकि इस स्मारक के बारे में नयी जानकारियां हासिल की जा सके | इस स्मारक में एक कमरा बना है, जिस तक जाने का मार्ग 19 मीटर लम्बा है | और ये मार्ग केवल सर्दी के मौसम में ही सूर्योदय के समय ही रोशन होता है | जो कि अपने आप एक रहस्य है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.